'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Ranbir Kapoor Gives Hint Ramayana Part 3: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही चर्चाओं में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने फिल्म से लेकर एक बड़ा हिंट दिया है.

Ranbir Kapoor Ramayana part 3

रणबीर कपूर ने पार्ट 3 पर दिया हिंट (Pic Credit- Screengrab)

Ranbir Kapoor Gives Hint Ramayana Part 3: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में रणबीर कपूर ‘राम’ बनकर ऑडियंस का दिल जीतने वाले हैं. फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. वहीं हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर एक इंटरव्यू में ‘रामायण’ के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा हिंट दे दिया, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई. वहीं इस वीडियो में यश और साई पल्लवी भी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

रणबीर कपूर फिल्म की शूटिंग पर की बात

दरअसल रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश इन दिनों विदेश में चल रहे ‘रामायण’ प्रमोशनल इवेंट्स में काफी बिजी हैं. इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट कई इंटरव्यूज भी दे रही है. हाल ही में एक इंटरनेशनल पॉडकास्ट के दौरान रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट दिखाते नजर आए. बातचीत में रणबीर कपूर ने कहा कि दूसरे पार्ट की 50 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है और बाकी शूटिंग भी जल्द होगी. इसके बाद बातों-बातों में रणबीर कपूर ने तीसरे पार्ट का भी जिक्र किया.

विज्ञापन

तीसरे पार्ट पर दे डाली हिंट

बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा, ‘अगर फिल्म का तीसरा पार्ट बनता है तो…’, एक्टर के ‘पार्ट 3’ वाले बयान ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. वहीं इस दौरान यश भी गौर फरमाते हुए रणबीर कपूर को देखते नजर आए. वहीं अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस के बीच पार्ट 3 का जिक्र छिड़ गया है. रणबीर कपूर के पार्ट 3 वाले बयान से फैंस को तीसरे पार्ट की हिंट मिल चुकी है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने 2 ही पार्ट्स का ऐलान किया है. तीसरे पार्ट की अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

रणबीर कपूर की फिल्म की रिलीज में सिर्फ 2 ही दिन बचे हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ-साथ रवि दुबे भी लीड रोल में हैं. इन सितारों के अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अनुपम खेर, शीबा चड्ढा और सनी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ