CEC ज्ञानेश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप, 2 करोड़ की रिश्वत मांगने का दावा; केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश

Gyanesh Kumar: यह पूरा मामला केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा है. कोल्लम जिले के चादयामंगलम निवासी पूर्व ठेकेदार साजन ने विजिलेंस निदेशक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बावजूद ठेकेदारों का पेमेंट रोक दिया गया था.

Gyanesh Kumar

आरोप के मुताबिक इंजीनियरों ने करीब 17 करोड़ रुपये के बिलों को मंजूरी दे दी थी. (Photo: ANI)

एसआईआर (SIR) को लेकर जारी विवाद और विपक्ष के आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. केरल में उनके खिलाफ करीब 20 साल पुराने सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं. राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने एक पूर्व ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (VACB) को प्रारंभिक जांच शुरू करने का आदेश दिया है. आरोप उस समय लगाए गए थे जब ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव के पद पर तैनात थे.

विज्ञापन

17 करोड़ रुपये के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

आपको बता दें कि यह पूरा मामला केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा है. कोल्लम जिले के चादयामंगलम निवासी पूर्व ठेकेदार साजन ने विजिलेंस निदेशक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बावजूद ठेकेदारों का पेमेंट रोक दिया गया था. आरोप के मुताबिक इंजीनियरों ने करीब 17 करोड़ रुपये के बिलों को मंजूरी दे दी थी, लेकिन पेमेंट के चेक जारी नहीं किए जा रहे थे.

विज्ञापन

ठेकेदार ने अपनी शिकायत में मलेशियाई कंपनी PATI-BEL का भी जिक्र किया है. उनका दावा है कि कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर ली सी बीन ने उन्हें बताया था कि तत्कालीन PWD सचिव ज्ञानेश कुमार कथित तौर पर भुगतान जारी करने के लिए 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांग रहे थे. शिकायतकर्ता के मुताबिक कंपनी के अधिकारियों ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था.

विज्ञापन

कंपनी इंजीनियर की आत्महत्या से भी जुड़ा मामला

शिकायत में वर्ष 2006 में ली सी बीन की आत्महत्या का भी जिक्र किया गया है. ठेकेदार साजन का आरोप है कि ली सी बीन ने आत्महत्या से पहले लिखे कथित सुसाइड नोट में ज्ञानेश कुमार के रोल का जिक्र किया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि पेमेंट में देरी के चलते कंपनी के ठेकेदारों और मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था. शिकायतकर्ता ने ली के परिवार के सदस्यों और कंपनी के पूर्व कर्मचारियों के बयान दर्ज कराने की मांग की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ