Jiohotstar पर आते ही नंबर-1 बनी ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’, बॉक्स ऑफिस पर की थी जबरदस्त कमाई

Jio hotstar पर अक्सर साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्में और सीरीज जारी की जाती है, जो दर्शकों को काफी पसंद आती है. हम आज साउथ सिनेमा की एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसने ओटीटी पर आती कब्जा जमा लिया है.

Bethlehem Kudumba Unit
1 / 5
OTT पर आते ही नंबर-1 बनी ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ (PIC- JioHotstar, Youtube)

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कई सारी शानदार फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इन सीरीज और मूवी को फैंस को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आप भी ओटीटी पर मूवी-सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपको साउथ सिनेमा की एक बेहद शानदार फिल्म लेकर आए है. इस मूवी की कहानी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है.

विज्ञापन

‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ फिल्म

‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ फिल्म2 / 5

हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि मलयालम भाषा की फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ है. इस मूवी को थिएटर्स में काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. बता दें कि यह मूवी ओटीटी पर आते ही तबाही मचा रही है. इस मूवी ने एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

विज्ञापन

‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ फिल्म कहां देखें?

‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ फिल्म कहां देखें?3 / 5

आपको बता दें कि फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ पहली फिल्म बनी है, जिसे पहले दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टर पर सबसे ज्यादा देखा गया है. इस मूवी में आपको काफी इमोशनल कहानी देखने को मिलती है, जो दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म को थिएटर्स में भी काफी ज्यादा देखा गया था. लेकिन अब यह मूवी ओटीटी पर अपना जलवा बिखेर रही है.

‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ फिल्म की कहानी

‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ फिल्म की कहानी4 / 5

मलयालम सिनेमा की इस मूवी को जियो हॉटस्टार पर मलयालम भाषा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है. फिल्म में  निविन पॉली और ममिता बैजू ने अहम किरदार निभाया है. यह मूवी 2 अक्टूबर को ओटीटी पर जारी की गई थी. इस मूवी को बनाने में लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 337 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर देखें ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ फिल्म

किस ओटीटी पर देखें ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ फिल्म5 / 5

फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ का निर्देशन गिरीश एडी ने किया है. इस मूवी की कहानी केरल के अंगमाली में एक कैथोलिक पैरिश समुदाय पर आधारित है. फिल्म में एक लड़की की कहानी देखने को मिलती है, जो अपनी उम्र से काफी बड़े इंसान के साथ प्यार कर बैठती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन