खत्म हुआ इंतजार! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. यह मूवी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ (PIC-worldoframayana, Instagram)
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन चल रहा था. हालांकि, अब मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से ही एक्टर के फैंस मूवी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘रामायण’ को नितेश तिवारी के डायरेक्शन में तैयार किया जा रहा है. इस मूवी का हाल ही में ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है.
विज्ञापन
दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यह फिल्म ‘रामायण’ 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने मूवी की रिलीज से पर्दा उठा दिया है. फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताई है. आइए जानते हैं कि यह मूवी सिनेमाघरों में कब रिलीज होने वाली है.
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ‘रामायण’ की पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘नवरात्रि के शुभ अवसर पर, हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं. यह राम के युग का आरंभ है. नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1′ 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है’. इतना ही नहीं मेकर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि इस मूवी की एडवांस बुकिंग दशहरे पर शुरू कर दी जाएगी.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल, फैसल मलिक, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह अहम किरदार में नजर आने वाली है. यह मूवी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.