'हिसाब बराबर करूंगा…', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती? इंफ्लुएंसर ने खुद किया खुलासा

Orry-Sara Ali Khan Controversy: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने हाल ही में सारा अली खान संग आई रिश्तों में दरार पर बात की है. ओरी ने बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस से दोस्ती क्यों तोड़ी है और उनसे दूरी क्यों बनाई है. चलिए जानते हैं ओरी ने क्या कुछ कहा.

sara ali khan orry controversy

ओरी ने सारा अली खान संग हुए विवाद पर की बात (pic credit- instagram)

Orry-Sara Ali Khan Controversy: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ फेम ओरी अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन करते हैं. वहीं बॉलीवुड सितारों के साथ भी ओरी का रिश्ता काफी खास रहा है. वहीं हाल ही में ओरी ने एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ हुए विवाद के बारे में खुलकर बात की है. एक समय पर सारा ओरी की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं, लेकिन अब ओरी ने उनसे दूरी बना ली है और इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है. सारा अली खान के साथ-साथ अमृता सिंह को भी ओरी ने अनफॉलो कर दिया है. ओरी ने हाल ही में इस मुद्दे पर बात करते हुए बताया है कि उन्होंने सारा अली खान से रिश्ता क्यों तोड़ दिया.

विज्ञापन

ओरी ने सारा संग टूटे रिश्ते पर की बात

दरअसल ओरी हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट द शो’ में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे. इस दौरान ओरी ने सारा अली खान संग हुए झगड़े पर बात की. एक गेम सेगमेंट के दौरान ओरी ने सारा अली खान और उनकी मम्मी अमृता सिंह को अनफॉलो करने का कारण बताया. ओरी ने कहा कि सारा तब मेरे साथ नहीं थीं, जब मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी और उनकी मां ने मुझे डांटा था. इसलिए मैंने उन दोनों को ही अनफॉलो कर दिया. सारा के साथ मैं उनके मुश्किल समय में साथ खड़ा था, लेकिन उन्होंने मेरे मुश्किल समय में साथ छोड़ दिया था.

विज्ञापन

क्यों टूटी ओरी और सारा की दोस्ती?

ओरी ने कहा, ‘जब सारा एक केस में फंसी थीं तो गोवा में मैं उनके साथ ही था. लोगों ने मुझे बोला था कि इसमें मत पड़ो, लेकिन इसके बाद भी मैंने सारा का साथ नहीं छोड़ा. मैंने उनकी मां और भाई का ध्यान रखा था. फिर वक्त बदला और उन्हें सिर्फ एक बार मेरे लिए खड़ा होना था लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं किया. फिर मैंने इस साल सारा और उनकी मां को अनफॉलो करना सही समझा, क्योंकि अगर मैं ये नहीं करता तो उन्होंने जो मुझे कहा और बाकी लोगों के बारे में कहा वो सच लगता. इसलिए मैंने सारा से दोस्ती तोड़ी दी.’

विज्ञापन

ओरी ने बदला लेने की कही बात

ओरी ने कहा कि मैं अपने दिल में रंजिश रखता हूं. जो लोग मेरे साथ बुरा करते हैं, मैं उनसे बदला लेने की प्लानिंग करता हूं. लेकिन अगर मैं नहीं कर पाता तो मैं कर्मा पर छोड़ देता हूं. अगर कोई मुझे तकलीफ देगा, तो मैं भी हिसाब बराबर करूंगा. बता दें इससे पहले भी पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने कहा था कि अमृता सिंह ने उन्हें ट्रॉमा में डाल दिया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि 2021 मेरे लिए सबसे मुश्किल रहा है. हालांकि इस मुद्दे पर सारा अली खान और अमृता सिंह ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ