रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु' 

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो मलयालम सिनेमा की यह मूवी काफी बेहतर होने वाली है. इस मूवी में आपको रहस्य, रोमांच के साथ जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलने वाला है.

Dhoomakethu

OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु' (PIC-Happy Hours Entertainments, Youtube)

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी मूवी दस्तक देने वाली है, जिसे देखने के बाद आपको डर के साथ मजा आने वाला है. इस मूवी को लोगों ने सिनेमाघरों में खूब प्यार दिया था. फिल्म थिएटर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी रही थी. वहीं अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है, जिसके बाद से ही फैंस मूवी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

इस फिल्म की कहानी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देने वाली है. यह मूवी बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो अब ओटीटी पर कब्जा जमाने आ रही है. इस मूवी की कहानी रहस्यों और रोमांच से भरी हुई है.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर आएगी ‘धूमकेतु’

अगर आपको टाइम ट्रैवल और लूप वाली फिल्में देखना पसंद है, तो यह सस्पेंस-थ्रिलर वाली फिल्म आपको काफी  पसंद आने वाली है. इस मलयालम फिल्म ने दर्शकों को अपना दिवाना बना दिया था हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘धूमकेतु’ (Dhoomakethu) है. 

विज्ञापन

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मलयालम सिनेमा की फिल्म ‘धूमकेतु’ के मेकर्स मूवी को ओटीटी पर लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह मूवी 23 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स की ओर से मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी फिल्म?

आपको बता दें कि मलयालम सिनेमा की यह मूवी 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन यह मूवी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन फिल्म के मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह मूवी ओटीटी पर कुछ कमाल कर सकती है. फिल्म की ओटीटी रिलीज की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस मूवी देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ