‘जेलर 2’ से लेकर ‘प्रहार’ तक, सिनेमाघरों में इस हफ्ते आने वाली हैं ये 5 धाकड़ फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

सिनेमाघरों में इस हफ्ते साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 से लेकर राजकुमार राव की मूवी प्रहार रिलीज होने वाली है. आप भी इस वीकेंड देखने के लिए कोई नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आने वाली है.

theatre Realease
1 / 6
सिनेमाघरों में इस हफ्ते आने वाली हैं ये 5 धाकड़ फिल्में (PIC- IMDb)

फिल्म लवर्स के लिए यह हफ्ता काफी शानदार होने वाला है. इस हफ्ते 1 या 2 नहीं बल्कि 5 फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. आप भी नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, इस हफ्ते रजनीकांत की जेलर 2 से लेकर राजकुमार राव की प्रहार रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं मूवी की लिस्ट के बारे में.

विज्ञापन

जेलर 2

जेलर 22 / 6

लिस्ट में पहला नाम साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का आता है. इस मूवी को नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में तैयार किया गया है, जो 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी में रजनीकांत के साथ ऋतिक रोशन का जबरदस्त कैमियो देखने को मिलने वाला है. बता दें कि 'जेलर 2' साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है.

विज्ञापन

स्ट्रीट फाइटर

स्ट्रीट फाइटर3 / 6

दूसरे स्थान पर विद्युत जामवाल की फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का नाम शामिल है, जो 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म के साथ बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं.

नई नवेली

नई नवेली4 / 6

तीसरे नंबर पर बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ का मौजूद है. यह मूवी 16 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म में यामी ने मोहिनी नाम का एक रहस्यमय रोल प्ले किया है, जो काफी दमदार होने वाला है. इस किरदार को देखने के बाद आपको काफी मजा आने वाला है. ‘नई नवेली’ फिल्म को बालाजी मोहन के डायरेक्शन में तैयार किया गया है.

विज्ञापन

प्रहार

प्रहार5 / 6

चौथे स्थान पर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की मच अवेटेड फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' है. यह मूवी 16 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है.

‘रणबाली’

‘रणबाली’6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मूवी ‘रणबाली’ का काबिज है. शादी के बाद पहली बार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ एक ही मूवी में नजर आने वाली है. यह मूवी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन