Entertainment News: मनोज बाजपेई की नई फिल्म Governer का पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

Entertainment News: मनोरंजन की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News: मनोज बाजपेई का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म Governer का पोस्टर रिलीज किया है. पोस्टर में लिखी हुई इस लाइन ‘ये सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है’ ने लोगों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके निर्देशक Chinmay D Mandlekar हैं. वहीं Vipul Amrutlal Shah फिल्म के निर्माता हैं. मनोज ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को खूबसूरत तोहफा दिया है.

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी का बर्थडे

मनोज बाजपेयी आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में एक्टर एक से बढ़कर एक फिल्म देकर फैंस को सालों से एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में की थी. ‘द्रोहकाल’ में एक्टर ने डेब्यू किया था, हालांकि ‘सत्या’ मूवी से मनोज बाजपेयी को बॉलीवुड में असली पहचान मिली और उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम भी कमाया.

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. छठे दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 11,584 रहे. ‘भूत बंगला’ का 6 दिन का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 93.87 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ है. वहीं इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने 127.37 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: कृति सेनन का ये 'सिजलिंग' अवतार हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का ये 'सिजलिंग' अवतार देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं कृति सेनन के इस लुक को लेकर उनके रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DXe7MfLk0OI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: Special Ops से 500 गुना ज्यादा क्राइम-थ्रिलर से भरी हैं ये 7 सीरीज

आपको ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 7 जबरदस्त सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर क्राइम-थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इन सीरीज को आप वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं. इस लिस्ट में सलाकार से लेकर 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' तक सीरीज के नाम शुमार है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘King’ के बाद शाहरुख खान और Atlee की फिर बनेगी जोड़ी?

शाहरुख खान इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म किंग को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच अब खबर यह आ रही है कि फिल्म 'जवान 2' के डायरेक्टर एटली के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: समय रैना ने YouTube पर बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड!

हाल ही में समय रैना एक स्पेशल शो लेकर आए थे, जिसका नाम उन्होंने 'Still Alive' रखा था. इस वीडियो को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. वही अब इस वीडियो ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. बता दें कि समय रैना ने दावा किया है कि उनका 'Still Alive' वीडियो दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के सामने चट्टान बने खड़े ये 2 रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रज के कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का टाइम हो चुका है, लेकिन इसका कलेक्शन जारी है. हालांकि, इस फिल्म के सामने दो रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो चट्टान की तरह खड़े हैं. अब सवाल ये है कि क्या फिल्म इन दोनों रिकॉर्ड्स को तोड़ पाएगी या नहीं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 61 की उम्र में सूजी आंखों के साथ दिखीं ये अभिनेत्री, क्या आपने पहचाना?

90 के दशक में एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था, जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं. इस गाने के बोल मेड इन इंडिया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री अलीशा चिनॉय नजर आई थी. उस दौर में वो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दिया करती थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलीशा चिनॉय आज के समय में कहां है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Divyanka Sirohi की मौत से बढ़ी टेंशन, सस्पेंस या फिर कुछ और... उठे सवाल

मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के निधन के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. दिव्यांका का यूं चले जाना किसी को भी हजम नहीं हो रहा है. हर कोई चर्चा कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो एक्ट्रेस की जान ही चली गई. देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: 39 साल के टीवी एक्टर कृष्ण भक्ति में हुए लीन, पहचाना?

टीवी से लेकर फिल्मों तक के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो भगवान की भक्ति में लीन रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही टीवी अभिनेता के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Michael Jackson की जिंदगी के ये डार्क सीक्रेट्स, जानकर रह जाएंगे दंग

दुनिया भर में कई सारे पॉप आर्टिस्ट आए हैं, जिन्हें आज लोग भूल गए हैं. लेकिन माइकल जैक्सन एक ऐसे पॉप सिंगर थे, जो आज भी लोगों को याद है. बता दें कि माइकल को किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है. अमेरिका के सबसे फेमस सिंगर, डांसर रहे माइकल जैक्सन की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो जाते थे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dev Anand का वो गाना जो 68 साल से है नंबर-1, आपने सुना?

आपको भी पुराने गाने सुनना पसंद है, तो आज हम 68 साल पुराना एक गाना लेकर आए हैं. इस गाने को दिग्गज हेमंत कुमार (Hemant Kumar) ने गाया था. यह गाना आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. चलिए जानते हैं इस गान के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix की इस सीरीज की कहानी और एंडिंग दोनों जीत लेगी दिल, क्या आपने देखी?

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसकी एंडिंग और कहानी आपको अंदर से हिला देगी. इस सीरीज को आईएमडीबी ने भी शानदार रेटिंग से नवाजा है. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. आप भी वीकेंड पर कुछ बढ़िया देखने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Ranveer Singh बने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस के नए किंग

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर रही है और अब इस फिल्म ने तीनों खान का भी तख्ता पलट कर दिया है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन में कमाल कर दिया है और रणवीर सिंह अब ओवरसीज बॉक्स ऑफिस के नए किंग बन गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में किसने निभाया राम की मां का किरदार?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म को लेकर कुछ ना कुछ चर्चा होती ही रहती है. इस बीच अब हर कोई ये जानना चाहता है कि फिल्म में रणबीर कपूर की मां का किरदार कौन निभा रहा है? आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 से 150 गुना ज्यादा तगड़ी हैं ये फिल्में, देखें लिस्ट

साउथ की कई पॉपुलर फिल्में ऐसी हैं, जो 'धुरंधर 2' से भी बवाल हैं. आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन अपने नए 100 करोड़ वाले आलीशान बंगले में जल्द करेंगे गृह प्रवेश

अल्लू अर्जुन ने जुबली हिल्स पर बेहद आलीशान बंगला बनवाया है. इस घर को बनवाने में 100 करोड़ की लागत लगी है. जल्द ही एक्टर अपने पूरे परिवार संग इसमें गृह प्रवेश करने वाले हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बंगाल की पहली सुपरस्टार, जो बनी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, पहचाना?

भारतीय सिनेमा की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक अलग और खास पहचान बनाई है. आज हम आपको बंगाल की पहली सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Manoj Bajpayee ने बिहारी पत्नी को छोड़कर क्यों थामा मुस्लिम महिला का हाथ?

मनोज बाजपेयी सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए नहीं जाने जाते, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उन्होंने 2 शादियां की हैं, जिसके पीछे एक पूरी कहानी है, जिसे मनोज बाजपेई फैंस को जरूर जानना चाहिए. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते थिएटर में आएंगी ये फिल्में, भूलकर भी ना करें मिस

ओटीटी से लेकर थिएटर तक हर हफ्ते कुछ ना कुछ रिलीज होता ही रहता है. इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि इस वीक थिएटर में क्या-क्या रिलीज होने वाला है. आइए जानते हैं इस हफ्ते के थिएटर रिलीज के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Alia Bhatt अगर होतीं रशियन, चाइनीज या ब्राजीलियन, तो कैसी दिखतीं?

आलिया भट्ट इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं. लेकिन इस बार वायरल होने का कारण उनके अलग अलग रूप हैं. आलिया कभी रशियन अवतार में, तो कभी ब्राजीलियन अवतार में नजर आ रही हैं. क्या आपने देखीं एक्ट्रेस की तस्वीरें? पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Divyanka Sirohi की फॉलोइंग लिस्ट में कौन हैं 6 लोग?

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के अचानक हुए निधन की वजह से हर कोई हैरान और परेशान है. हर कोई अभिनेत्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज के बारे में जानना चाहता है. इस बीच आइए जानते हैं कि 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाली दिव्यांका किन 6 लोगों को फॉलो करती थीं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं Sheeba Akashdeep, जो थीं अक्षय कुमार का पहला प्यार?

अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ साथ पर्सनल लाइफ के लिए काफी सुर्खियों में बने रहे. उनकी कई गर्लफ्रेंड्स रहीं. लेकिन क्या आप उनका पहला प्यार जानते हैं? जिन्होंने अक्षय का दिल चुराया था. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेई की नई फिल्म Governer का पोस्टर हुआ रिलीज

मनोज बाजपेई का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म Governer का पोस्टर रिलीज किया है. पोस्टर में लिखी हुई इस लाइन 'ये सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है' ने लोगों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके निर्देशक Chinmay D Mandlekar हैं. वहीं Vipul Amrutlal Shah फिल्म के निर्माता हैं. मनोज ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को खूबसूरत तोहफा दिया है.

https://www.instagram.com/p/DXdmYBSEzwr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर 8 हफ्तों से ट्रेंड कर रही 'हैलो बच्चों'

नेटफ्लिक्स पर 8 हफ्तों से विनीत कुमार सिंह की 'हैलो बच्चों' ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं ये सीरीज सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' से पहले वरुण धवन के ट्रोल होने पर डेविड धवन ने दिया रिएक्शन

'बॉर्डर 2' के रिलीज होने से पहले वरुण धवन को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. वहीं अब डेविड धवन ने इस पर बात की है और कहा है कि मुझे मूवी इतनी अच्छी लगी कि मैं इसमें वरुण धवन को देखकर खूब रोया था.

Entertainment News LIVE: जूता चुराई रस्म में Aryan Khan का दिखा देसी अंदाज, वीडियो वायरल

आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आर्यन खान अपने दोस्त की शादी अटैंड करते नजर आ रहे हैं. वहीं शादी में हुई जूता चुराई की रस्म में आर्यन खान फुल मस्ती के मूड में दिखाई दिए. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन सभी को आधी रात में बर्थडे करते हैं विश, दिव्या दत्ता ने किया रिवील

दिव्या दत्ता ने फिल्मबीट से बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन को लेकर एक खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि अमिताभ बच्चन सभी सेलेब्स को आधी रात में बर्थडे विश करते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं.

Entertainment News LIVE: दिव्यांका सिरोही की फोटोज वायरल

निधन के बाद दिव्यांका सिरोही की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन फोटोज को देखकर लग ही नहीं रहा है कि एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं हैं. वहीं इन फोटोज पर एक्ट्रेस के फैंस भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का नया गाना हुआ रिलीज

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की अपकमिंग फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का नया गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसे काफी प्यार मिल रहा है.

Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेयी की OTT फिल्में-सीरीज

मनोज बाजपेयी की कई फिल्में और सीरीज ऐसी हैं, जिन्होंने एक्टर को ओटीटी किंग बनाया है. इन फिल्मों और सीरीज ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं मनोज बाजपेयी की फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर मौजूद हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: निधन के बाद दिव्यांका सिरोही का आखिरी पोस्ट वायरल

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के निधन से हर कोई शॉक्ड है. वहीं अब निधन के बाद एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा था, 'शिव मुझे अपने पास ले चलो.' पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने छठे दिन 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया. 'भूत बंगला' का 6 दिन का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 93.87 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ है. वहीं इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने 127.37 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेयी का बर्थडे

मनोज बाजपेयी आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में एक्टर एक से बढ़कर एक फिल्म देकर फैंस को सालों से एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में की थी. 'द्रोहकाल' में एक्टर ने डेब्यू किया था, हालांकि 'सत्या' मूवी से मनोज बाजपेयी को बॉलीवुड में असली पहचान मिली और उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम भी कमाया.

Entertainment News LIVE: 'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर हुआ रिलीज

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर रिलीज हो चुका है. वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर की है. फिल्म के टीजर में वरुण धवन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आ रही हैं. फैंस इस फिल्म के टीजर का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे. अब फाइनली फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DXbSonKjrFj/

Entertainment News LIVE: Bhooth Bangla VS Dhurandhar 2… बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन क्या?

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' अपना जलवा दिखा रही हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इम्तियाज अली ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ

निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चाओं में हैं. इम्तियाज फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और इस बीच अब उन्होंने दिलजीत दोसांझ की तारीफ की है. आईएनएस से बात करते हुए इम्तियाज अली ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने के दौरान आने वाली चुनौतियों और सहजता के बारे में बात की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके साथ संवाद करने में मुझे शुरू से ही सहजता महसूस होती है. आप आधा वाक्य कहते हैं कि वो बाकी समझ जाते हैं और फिर वह बहुत कुछ जोड़ देते हैं और वो शुद्धता से बोलते हैं, जैसे वो दर्शकों से भी ज्यादा जुड़े हुए हैं और लोग उन्हें समझते हैं.

Entertainment News LIVE: 3 बार प्यार करने के बाद भी कुंवारी हैं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस, VIDEO

टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने 40 साल की उम्र में भी शादी नहीं की है. एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन हसीना हैं? देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पॉपुलर वेब सीरीज, देखें लिस्ट

नेटफ्लिक्स एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिस पर आने वाली फिल्मों और सीरीज के लोग दीवाने हैं. आज हम आपको उन सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई है. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन मां को सुनील दत्त ने किया था लॉन्च

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन मां ने पर्दे पर हर किसी का दिल जीत लिया था. पर्दे पर जब भी ये हसीना आती थीं, तो छा जाती थीं. आइए जानते हैं कि ये एक्ट्रेस कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन थीं एक्ट्रेस Divyanka Sirohi? जिनका अचानक हुआ निधन

हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन हो गया है. दिव्यांका के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. साथ ही सभी हैरान और परेशान हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन थीं दिव्यांका सिरोही? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं Izabelle Leite, जिनका क्रिकेटर विराट कोहली संग 2 साल तक चला अफेयर

क्रिकेट की दुनिया के बड़े सिलेब्रिटी विराट कोहली अपने खेल के साथ साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं. अनुष्का से पहले एक्ट्रेस Izabelle Leite के साथ 2 साल का रिलेशनशिप था, जिसके बाद उन्हें अनुष्का मिलीं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बिक गया था घर, कौन हैं ये मशहूर कोरियोग्राफर?

बॉलीवुड की सफल डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान भले ही आज लग्जरी लाइफ जीती हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है. फराह के लिए ये राह बिल्कुल आसान नहीं थी और इसके लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना रिलीज

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना रिलीज हो गया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस फिल्म के गाने में सभी स्टार्स कमाल का डांस कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DXbXyKNnPHS/

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 9 मिनट की वो फिल्म, जिसने मूवी के हर कलाकार को बना दिया सुपरस्टार

बॉलीवुड की कुछ फिल्में इतिहास रच जाती हैं. ऐसी ही एक फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी, जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई. आज भी भारतीय सिनेमा का नाम लिया जाता है, तो इस फिल्म का नाम सबसे पहले आता है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो हसीना, जिसने पहली बार देखी बर्फ तो लगीं खाने

हिंदी सिनेमा की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिनसे जुड़े कई किस्से अक्सर चर्चा में आते रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन एक्ट्रेस हैं और क्या है इनसे जुड़ा ये फनी किस्सा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 13 साल छोटी पत्नी संग उम्र के फासले पर क्या बोले राजपाल यादव?

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी राधा और अपने 13 साल के गैप पर भी बयान दिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 1994 में आई वो फिल्म, जिसमें नहीं था कोई भी लीड हीरो

हर साल बॉक्स ऑफिस पर ना जाने कितनी फिल्में रिलीज होती हैं. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके 32 साल पूरे हो गए हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Sargun Mehta ने शेयर किया डांस का खूबसूरत वीडियो

पंजाबी एक्ट्रेस Sargun Mehta इस समय पति रवि दुबे के साथ अपना फैमिली फंक्शन अटेंड कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने Bol Chudiyaan गाने पर छोटी सी क्लिप शेयर की है, जिसमें वे और उनके साथ 2 महिलाएं डांस करती हुईं नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DXbOYnmjXG8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Prime Video पर जरूर देखें रूह कंपा देने वाली ये 6 हॉरर-थ्रिलर फिल्में

अगर आप हॉरर-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो Prime Video पर यह 6 फिल्में आपके लिए बनी हैं. इन सभी मूवीज में आपको भयंकर खून-खराबे के साथ खौफ का असली मतलब पता चलेगा. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन है Raja Shivaji का सबसे महंगा एक्टर, किसे मिली कितनी फीस?

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर हर किसी में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस फिल्म में एक नहीं बल्कि कई स्टार्स नजर आ रहे हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कल रिलीज होगा Tanishk Bagchi का नया गाना

Tanishk Bagchi का नया गाना Sun Sajna कल रिलीज होने वाला है. T Series ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है.

https://www.instagram.com/reel/DXbWNsFOC2h/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: जानें कब और कहाँ रिलीज होगी लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यू-सीरीज?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बारे में कौन नहीं जानता? अब उस पर एक डॉक्यू-सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसमें उनसे जुड़े कई किस्से तथ्यों के साथ दिखाए गए हैं. आइए जानते हैं कि कब और कहां यह सीरीज रिलीज होने वाली है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर कहां रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'?र

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला थिएटर्स में धमाल मचा रही है. इसी बीच अब फिल्म के OTT रिलीज पर भी बात उठने लगी है. आइए जानते हैं इसके OTT रिलीज से जुड़ी जानकारियों के बारे में. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर हफ्तों से ट्रेंड कर रही 129 मिनट की ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म

अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो Netflix पर ट्रेंड कर रही इस मूवी को देखना ना भूलें. पूरी फिल्म में सिर्फ 2 बुजुर्ग कलाकारों की एक्टिंग ने इतना धांसू बना दिया. आज यह फिल्म OTT पर टॉप ट्रेडिंग है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कल रिलीज होगा Pati, Patni Aur Wo Do का नया गाना

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म Pati, Patni Aur Wo Do का नया गाना Roop Di Raani कल रिलीज होगा. इस बात की जानकारी एक्टर ने इंस्टाग्राम के जरिए दी. बता दें कि आयुष्मान संग सारा अली खान, वामिका गिब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

https://www.instagram.com/p/DXZx9AekoYz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं ये 7 फिल्में-सीरीज

ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें 7 नई फिल्मों और वेब सीरीज का नमा शामिल है. अगर आप भी नई फिल्मों और सीरीज को देखना चाहते हैं तो आप इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला 2' पर आया नया अपडेट

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में छाई हुई है. वहीं इस फिल्म की सक्सेस के बाद सीक्वल पर भी अपडेट आ गया है. खबरें हैं कि मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी में जुटे हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: दिग्गज सिंगर समीर अंजान ने नोरा फतेही के 'सरके चुनर' पर दिया बयान

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर खूब बवाल मच चुका है. इस गाने को यूट्यूब पर बैन कर दिया गया है. वहीं इसी बीच दिग्गज सिंगर समीर अंजान ने इस पर बात करते हुए कहा है कि लेखक या सिंगर को ब्लेम करना गलत है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस गाने की तुलना 'सरकाई लो खटिया' से करना बेकार है.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 'थ्रैश'

नेटफ्लिक्स पर 'थ्रैश' मूवी टॉप 10 की लिस्ट में ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' और नीना गुप्ता की 'वध 2' को पीछे छोड़ दिया है. वहीं वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'टोस्टर' में राजकुमार राव की वजह दिखाई दीं फराह खान, डायरेक्टर ने किया खुलासा

राजकुमार राव की 'टोस्टर' मूवी में फराह खान भी दिखाई दी हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि फराह खान को इस फिल्म में राजकुमार राव की वजह से लिया गया है. डायरेक्टर विवेक दासचौधरी ने कहा कि फिल्म में नंदिनी का किरदार सिर्फ फराह खान ही निभा सकती थीं.

Entertainment News LIVE: Pahalgam में हुई इन 9 फिल्मों की शूटिंग

बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी शूटिंग पहलगाम में हुई है. इन फिल्मों में की लिस्ट में अमिताभ बच्चन की फिल्म से लेकर सलमान खान तक की फिल्म शामिल है. आप इन फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.65 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म का 5 दिनों में भारतीय नेट कलेक्शन 72.40 करोड़ हो गया है. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 86.21 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 117.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DWyJnymjRQ5/

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.65 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म का 5 दिनों में भारतीय नेट कलेक्शन 72.40 करोड़ हो गया है. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 86.21 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 117.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DWyJnymjRQ5/

Entertainment News LIVE: Raja Shivaji में जीवा महाला का किरदार निभाएंगे सलमान खान!

रितेश देशमुख की पैन इंडिया मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान भी कैमियो करने जा रहे हैं. खबरें हैं कि सलमान खान फिल्म में जीवा महाला का किरदार निभाते नजर आएंगे. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DXWnsPJodRi/

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' ने कितनी की अब तक कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 34वें दिन 2 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,339.76 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 1,119.29 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 1,761.76 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DWBDpI-DEw4/

Entertainment News LIVE: Haunted 3D की रिलीज डेट की हुई घोषणा

विक्रम भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'हॉन्टेड 3D' की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर काफी टाइम से चर्चा बनी हुई है, वहीं अब रिवील हो गया है कि ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने ही इस बात को रिवील करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ