Raja Shivaji: कौन थे जीवा महाला? जिनकी बहादुरी को पर्दे पर जिंदा करेंगे सलमान खान!

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ चर्चाओं में बनी हुई है. इस फिल्म में कई बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे भी नजर आने वाले हैं. वहीं खबर है कि फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है और वो जीवा महाला का किरदार निभाने जा रहे हैं.

raja shivaji movie
विज्ञापन

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की अपकमिंग पैन इंडिया मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ट्रेलर के रिलीज होते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है. इस फिल्म में संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी देखने को मिलने वाला है, जिसके लिए फैंस ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. खबरें हैं कि सलमान खान फिल्म में ‘जीवा महाला’ का किरदार निभाने वाले हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर जीवा महाला कौन थे?

रितेश देशमुख ने किया था ऐलान

रितेश देशमुख ने अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ के ग्रैंड फिनाले पर फैंस को खुशखबरी देते हुए ऐलान किया था कि ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिलने वाला है. इसके बाद से ही सलमान खान इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में आ गए और फैंस सलमान खान को ऐतिहासिक फिल्म में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. हालांकि ट्रेलर में सलमान खान की झलक नहीं दिखाई गई.

विज्ञापन

सलमान खान निभाएंगे स्पेशल किरदार

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म में जीवा महाला का किरदार निभाते नजर आएंगे. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बात का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है कि सलमान खान किस किरदार को निभाएंगे, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के करीबी सूत्र ने बताया है कि ‘भाईजान’ फिल्म में जीवा महाला का ही किरदार निभाने जा रहे हैं.

विज्ञापन

कौन थे जीवा महाला?

जीवा महाला को जीवाजी महाले के नाम से जाना जाता था. वहीं जीवा महाला शिवाजी महाराज के भरोसेमंद अंगरक्षकों में से एक थे. वे दांडपट्टा चलाने में बेहद माहिर थे. प्रतापगढ़ की लड़ाई में उन्होंने सही समय पर सैय्यद बंड़ा को रोककर शिवाजी महाराज की जान बचाई. उनकी इसी बहादुरी के कारण कहा जाता है- ‘होता जिवा, म्हणून वाचला शिवा’ यानी जिवा था, इसलिए शिवा बच गया. अगर ये सच है कि सलमान खान इस किरदार को निभा रहे हैं तो सिनेमाघरों में भी धमाल मचने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ