Pahalgam में हुई इन 9 फिल्मों की शूटिंग, अमिताभ बच्चन-सलमान खान की मूवीज भी लिस्ट में शामिल
9 Movies Shoot in Pahalgam: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आज यानी 22 अप्रैल को 1 साल हो गया है. पिछले साल इसी दिन आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण हमले को अंजाम देकर देशवासियों की आखों को नम कर दिया था. वहीं इसी पहलगाम की वादियों में कई बॉलीवुड फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है. चलिए आपको भी बताते हैं किन-किन फिल्मों की शूटिंग पहलगाम में हुई है.

कश्मीर की कली
2 / 10साल 1964 में रिलीज हुई 'कश्मीर की कली' फिल्म की शूटिंग भी पहलगाम में हो चुकी है. इस फिल्म में शम्मी कपूर और शर्मीला टैगोर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. वहीं फिल्म में खूबसूरत वादियों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
सिलसिला
3 / 10अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा की इस फिल्म की शूटिंग भी पहलगाम की वादियों में हुई थी. फिल्म में कश्मीर की झलक देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए थे. वहीं इस फिल्म में लव ट्रायंगल दिखाया गया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मिशन कश्मीर
4 / 10साल 2000 में आई इस फिल्म को भी कश्मीर में ही शूट किया गया था. इस फिल्म में संजय दत्त, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा लीड रोल में दिखाई दिए थे. साथ ही इस फिल्म में पहलगाम को भी दिखाया गया था. इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
जब तक है जान
5 / 10शाहरुख खान की 'जब तक है जान' फिल्म के कुछ सीन्स भी पहलगाम की घाटी में ही शूट किए गए थे. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
हैदर
6 / 10शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की 'हैदर' की शूटिंग भी कश्मीर में हुई है. वहीं इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म के कुछ सीन्स पहलगाम में शूट हुए हैं. फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
हाईवे
7 / 10साल 2014 में आई आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की 'हाईवे' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म के कई सीन्स भी पहलगाम की वादियों में शूट किए गए हैं. वहीं इस फिल्म को आप घर बैठकर प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
बजरंगी भाईजान
8 / 10सलमान खान की ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म की शूटिंग भी पहलगाम की खूबसूरत वादियों में हुई है. फिल्म की कहानी भी ऑडिंयस को काफी पसंद आई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
लैला मजनू
9 / 10साल 2018 में आई अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की 'लैला मजनू' की शूटिंग भी कश्मीर में ही की गई है. वहीं फिल्म में कश्मीर की जगहों को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. साथ ही इस फिल्म के कुछ सीन्स में पहलगाम भी देखने को मिला है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
राजी
10 / 10आलिया भट्ट की इस फिल्म के भी कुछ सीन्स को पहलगाम की वादियों में ही फिल्माया गया है. फिल्म ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं फिल्म में विक्की कौशल भी लीड रोल में दिखाई दिए थे. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.