OTT पर हफ्तों से ट्रेंड कर रही 129 मिनट की ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म, जिसमें 2 बुजुर्ग कलाकार पड़े सब पर भारी
Best Crime Thriller Movie On Netflix: अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो Netflix पर ट्रेंड कर रही इस मूवी को देखना ना भूलें. पूरी फिल्म में सिर्फ 2 बुजुर्ग कलाकारों की एक्टिंग ने इतना धांसू बना दिया. आज यह फिल्म OTT पर टॉप ट्रेडिंग है.

Best Crime Thriller Movie On Netflix: अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो Netflix पर ट्रेंड कर रही इस मूवी को देखना ना भूलें. पूरी फिल्म में सिर्फ 2 बुजुर्ग कलाकारों की एक्टिंग ने इतना धांसू बना दिया. आज यह फिल्म OTT पर टॉप ट्रेडिंग है.
क्राइम-थ्रिलर फिल्में
2 / 8कई लोग क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन होते हैं. अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो यह 129 मिनट की क्राइम-थ्रिलर फिल्म जरूर देखें. इसमें आपको हर सीन में खौफनाक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.
कौन सी है फिल्म?
3 / 8इस फिल्म का नाम है 'वध 2' (Vadh 2). यह 2022 में आई वध का सीक्वल पार्ट है. इसमें 2 बुजुर्ग कलाकार नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की एक्टिंग ने सभी को हैरान कर दिया.
बेहतरीन अदाकारी ने बनाया स्पेशल
4 / 8फिल्म में थ्रिलर और सस्पेंस का तड़का लगाया है, जिसको संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने बखूबी निभाया है. अपने सीरियस लुक्स और शानदार डायलॉग डिलीवरी ने फिल्म में सस्पेंस भर दिया.
फिल्म की कहानी
5 / 8इस फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश की एक जेल के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें एक रिटायर्ड होने वाले जेल गार्ड (संजय मिश्रा) और एक महिला कैदी (नीना गुप्ता) के बीच के जटिल रिश्ते और एक लापता कैदी की रहस्यमयी जांच को दिखाया गया है.
किस OTT पर मिलेगी फिल्म?
6 / 8फिल्म 'वध 2' (Vadh 2) को आप Netflix पर देख सकते हैं. जब से यह फिल्म इस OTT पर रिलीज हुई है, तब से यह टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई हुई है. मजे की बात यह है कि फिल्म के पहले सीक्वल ने भी इस टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई हुई है.
फिल्म को कितनी मिली रेटिंग?
7 / 8अगर इस फिल्म की रेटिंग पर बात करें तो दर्शकों और क्रिटिक्स ने मूवी को खूब प्यार दिया है. IMDb पर इसे 7.6 जैसी शानदार रेटिंग मिली है. सस्पेंस फिल्मों में इस मूवी को खूब पसंद किया जा रहा है.
कहानी की मजबूती
8 / 8फिल्म के लेखक और निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने इसकी कहानी को सबसे मजबूत बनाया. इसने थिएटर पर तो कुछ कमाल नहीं करके दिखा पाया लेकिन OTT पर बाकी फिल्मों की धज्जियां उड़ा दी.