OTT Releases: 23 से 26 अप्रैल तक, OTT पर दस्तक देने जा रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

OTT Releases: अप्रैल के चौथे वीक में कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस हैं. इन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर का मजेदार डोज मिलेगा. आप भी इन सीरीज और फिल्मों की डेट को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

OTT releases this week
1 / 8

विज्ञापन

फ्रॉम सीजन 4

फ्रॉम सीजन 42 / 8

प्राइम वीडियो की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज के चौथे सीजन का पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है. वहीं इसका दूसरा एपिसोड 26 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है. वीकेंड पर देखने के लिए ये सीरीज बेस्ट चॉइस है.

विज्ञापन

24

243 / 8

अनिल कपूर की एक्शन थ्रिलर सीरीज '24' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्टर के फैंस इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब ये फाइनली जियो हॉटस्टार पर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है.

बैंड मेलम

बैंड मेलम4 / 8

साउथ की ये म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'बैंड मेलम' भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. म्यूजिकल-ड्रामा के साथ-साथ इस फिल्म में रोमांस भी देखने को मिलेगा. साउथ सिनेमा की ये फिल्म 24 अप्रैल को जी5 पर रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '85

स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '855 / 8

नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '85' का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस सीरीज में 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की कहानी ही देखने को मिलेगी. वहीं बता दें ये वेब सीरीज 23 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार है.

प्रतिछाया

प्रतिछाया6 / 8

पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'प्रतिछाया' भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. अगर आप भी राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. वहीं इस फिल्म को आप 24 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

एपेक्स

एपेक्स7 / 8

चार्लीज थेरॉन और टैरोन एगर्टन स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें आपको एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं बाल्टासर कोर्माकुर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है.

इफ विशेज कुड किल

इफ विशेज कुड किल8 / 8

ये हॉरर-थ्रिलर सीरीज भी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. 8 एपिसोड की ये सीरीज एक रहस्यमय ऐप के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें आपको हॉरर, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं ये सीरीज 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन