Netflix पर धमाल मचा रही 86 मिनट की ये सर्वाइवल थ्रिलर, सस्पेंस देख Tu Yaa Main भी जाएंगे भूल!

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में हैं जो ट्रेंड कर रही हैं. इस ट्रेडिंग लिस्ट में नई से लेकर पुरानी फिल्में तक भी शामिल हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जो नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है. इसमें आपको सर्वाइवल थ्रिलर कहानी देखने को मिलेगी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

thrash movie (7)
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'थ्रैश' है. टॉमी विर्कोला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी को भी उन्होंने ही लिखा है. वहीं फिल्म में लीड रोल में फोएबे डायनेवर और व्हिटनी पीक लीड रोल में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स3 / 8

फिल्म की कहानी इतनी ज्यादा खतरनाक है कि इसमें एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. 'थ्रैश' की कहानी में मेजर ट्विस्ट तब आता है जब एक शहर में तूफान आ जाता है और पानी भर जाता है. अब इस दौरान खुद को कैसे बचाएं पूरी कहानी इसी इर्द-गिर्द घूमती है.

खुद को बचाने की जंग

खुद को बचाने की जंग4 / 8

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे पता चलता है कि इस तूफान में पानी के साथ-साथ शहर में रह रहे लोगों के बीच एक शार्क घुस आती है. जो कई लोगों को अपना शिकार भी बना लेती है. इसके बाद फिल्म की कहानी में खुद को बचाने की जंग और तेज हो जाती है.

विज्ञापन

एक के बाद एक मर रहे लोग

एक के बाद एक मर रहे लोग5 / 8

खून की प्यासी शार्क पानी में अपने शिकार करती है, जिसके बाद एक-एक करके लोगों की जान जाने लगती है. फिल्म के क्लाइमैक्स में पता चलता है कि शार्क के बीच फंसे लोग खुद को बचा पाते हैं या नहीं. ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा.

Thrash ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Thrash ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे6 / 8

'थ्रैश' फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प है कि आप इसके सामने शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' को भी भूल जाएंगे. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है और इसने 'वध 2' और 'मर्दानी 3' को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फोएबे डायनेवर के साथ-साथ व्हिटनी पीक, जिमन हौंसौ, मैट नेबल, अलीला ब्राउन, एंड्रयू लीज, स्टेसी क्लॉसेन और सामी अफुनी लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया है.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग8 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5 है. अगर आप सर्वाइवल थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ घर पर बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन