Bhooth Bangla का 100 करोड़ वाला जादू पड़ा फीका, 2026 की इस हॉरर-कॉमेडी से अभी भी पीछे

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, लेकिन अभी भी ये फिल्म 2026 की 3 घंटे 3 मिनट की हॉरर कॉमेडी फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6
1 / 7

विज्ञापन

'भूत बंगला' ने छठे दिन कितनी की कमाई?

'भूत बंगला' ने छठे दिन कितनी की कमाई?2 / 7

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'भूत बंगला' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 11,584 रहे.

विज्ञापन

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन3 / 7

'भूत बंगला' का 6 दिन का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 93.87 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ है. वहीं इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने 127.37 करोड़ की कमाई कर ली है.

इस फिल्म से पीछे है 'भूत बंगला'

इस फिल्म से पीछे है 'भूत बंगला'4 / 7

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' अभी भी प्रभास की हॉरर कॉमेडी 'द राजा साहब' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. 'द राजा साहब' ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 181.44 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं भारत में फिल्म ने 124.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था.

विज्ञापन

'भूत बंगला' नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

'भूत बंगला' नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड5 / 7

प्रभास की 'द राजा साहब' के आंकड़ों के हिसाब से अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' अभी भी काफी पीछे है. ये ही वजह है कि 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद भी 'भूत बंगला' प्रभास की हॉरर कॉमेडी से पीछे रह गई है.

'भूत बंगला' को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

'भूत बंगला' को मिला अच्छा रिस्पॉन्स6 / 7

'भूत बंगला' का कलेक्शन देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'द राजा साहब' से आगे निकलने वाली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी 'भूत बंगला' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

'भूत बंगला' की स्टारकास्ट

'भूत बंगला' की स्टारकास्ट7 / 7

'भूत बंगला' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी लीड रोल में हैं. वहीं तब्बू का भी फिल्म में कैमियो देखने को मिला, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन