‘शिव मुझे अपने साथ...’ Divyanka Sirohi का आखिरी पोस्ट वायरल, ‘धुरंधर’ सिंगर से निकला खास कनेक्शन

Divyanka Sirohi: हरियाणा की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. अचानक दिवयांका के निधन की खबर सुन उनके फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं. वहीं अब निधन के बाद एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं दिव्यांका का आखिरी पोस्ट क्या था?

divyanka sirohi death
1 / 8

विज्ञापन

अचानक हुआ निधन

अचानक हुआ निधन2 / 8

गाजियाबाद की रहने वालीं दिव्यांका सिरोही के निधन से हर कोई सदमे में है. एक्ट्रेस जब अपने घर पर आराम कर रही थीं तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

दिव्यांका का आखिरी पोस्ट वायरल

दिव्यांका का आखिरी पोस्ट वायरल3 / 8

दिव्यांका के निधन के बाद ही उनका आखिरी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी केदारनाथ थाम की यात्रा की फोटो शेयर की है. इसमें वो नीली जैकेट पहने और मैरून रंग की पगड़ी पहने नजर आ रही हैं.

कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान4 / 8

दिव्यांका ने अपने आखिरी पोस्ट के कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा कि सोशल मीडिया पर हर कोई इसी बारे में बात कर रहा है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'POV: शिवा मुझे अपने साथ ले चलो.' फैंस इस पोस्ट के नीचे दिव्यांका को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.

विज्ञापन

'धुरंधर' सिंगर से क्या कनेक्शन?

'धुरंधर' सिंगर से क्या कनेक्शन?5 / 8

हरियाणवी एक्ट्रेस की इस आखिरी पोस्ट का कनेक्शन 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस से भी निकला. दरअसल दिव्यांका ने अपनी इस पोस्ट पर जैस्मीन सैंडलस का 'पिंजरा' का गाना लगाया हुआ था. जिसके बाद से ये गाना भी ट्रेंड में आ गया है.

कब शेयर किया था पोस्ट?

कब शेयर किया था पोस्ट?6 / 8

दिव्यांका की लास्ट पोस्ट जून 2025 में शेयर की गई थी. इसके बाद से दिव्यांका ने कोई भी पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की. उनकी इस आखिरी पोस्ट को देख कुछ लोग बोल रहे हैं कि वो शायद डिप्रेशन में थीं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोअर्स?

इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोअर्स?7 / 8

एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो अक्सर पंजाबी और हरियाणवी गानों पर रील्स भी बनाती थीं. वहीं उनकी रील्स और उनके पोस्ट पर भी करोड़ों लाइक्स और व्यूज आते थे. साथ ही वो हरियाणा की फिल्म इंडस्ट्री की भी जानी-मानी एक्ट्रेस थीं.

कैसे हुआ दिव्यांका सिरोही का निधन?

कैसे हुआ दिव्यांका सिरोही का निधन?8 / 8

रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका का निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है. 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से फैंस भी हैरान रह गए हैं. वहीं हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन