'भूत बंगला 2' लेकर आ रहे अक्षय कुमार! Bhooth Bangla की सक्सेस के बाद क्या है मेकर्स का प्लान?

Bhooth Bangla 2 Update: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. वहीं अब खबरें हैं कि मेकर्स फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

bhooth bangla 2 update

'भूत बंगला 2' पर आया अपडेट

Bhooth Bangla 2 Update: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. फिल्म की सक्सेस के बीच अब ‘भूत बंगला 2’ पर भी नया अपडेट सामने आया है. खबरें हैं कि फिल्म के मेकर्स सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस खबर से फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘भूत बंगला’ के मेकर्स की सीक्वल पर क्या प्लानिंग है?

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ के सीक्वल की तैयारी

15 साल के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक साथ काम किया है. ‘भूत बंगला’ में दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के हिट होने के बाद अब खबरें हैं कि मेकर्स सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं. अब इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है.

विज्ञापन

क्या है मेकर्स की प्लानिंग?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रोड्यूसर एकता कपूर हॉरर कॉमेडी के सीक्वल की प्लानिंग के बारे में वाकई सोच रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि एकता कपूर इस फिल्म को पूरी तरह से फ्रैंचाइजी में बदलने वाली हैं. ‘भूत बंगला’ को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स भी ‘भूत बंगला’ की फ्रेंचाइजी बनाने का प्लान कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ ने कितनी की कमाई?

बता दें अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने 5 दिनों में भारत में 72.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 86.62 करोड़ है. इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 118.12 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि फिल्म का बजट 120 करोड़ है, लेकिन जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है उससे तय है कि जल्द ही ये फिल्म अपना बजट भी पार कर लेगी. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ