100 करोड़ में बन रही Raja Shivaji, कौन है फिल्म का सबसे महंगा एक्टर, किसे मिली कितनी फीस?
Raja Shivaji Star Cast Fees: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर हर किसी में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस फिल्म में एक नहीं बल्कि कई स्टार्स नजर आ रहे हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली है?

रितेश देशमुख
2 / 11फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म के लिए रितेश को लगभग 15 से 18 करोड़ रुपये की फीस मिली है और वो फिल्म के सबसे महंगे एक्टर हैं.
संजय दत्त
3 / 11फिल्म में संजय दत्त भी अहम किरदार में हैं. इस फिल्म में संजय दत्त, विलेन अफजल खान के रोल में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इसके लिए 8-10 करोड़ रुपये की फीस मिली है.
अभिषेक बच्चन
4 / 11अभिषेक बच्चन भी इस फिल्म में नजर आ रहे हैं. फिल्म 'राजा शिवाजी' में अभिषेक, छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शाहजी भोसले का रोल कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें लगभग 6-8 करोड़ रुपये की फीस मिली है.
महेश मांजरेकर
5 / 11फिल्म 'राजा शिवाजी' में दिग्गज एक्टर महेश मांजरेकर, लाखूजी जाधव की भूमिका में दिखाई देंगे. इस फिल्म के लिए उनकी फीस लगभग 2-3 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
फरदीन खान
6 / 11फरदीन खान भी फिल्म 'राजा शिवाजी' में शाहजहां का रोल कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के लिए लगभग 2-3 करोड़ बतौर फीस लिए हैं.
जेनेलिया देशमुख
7 / 11फिल्म 'राजा शिवाजी' में जेनेलिया देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी साईबाई के रोल में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए उनकी फीस लगभग 1-2 करोड़ रुपये है और वो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं.
अमोल गुप्ते
8 / 11इसके अलावा इस फिल्म में अमोल गुप्ते भी हैं, जिन्होंने लगभग 1-2 करोड़ रुपये की फीस ली है. फिल्म में अमोल का किरदार भी बेहद अहम है.
भाग्यश्री
9 / 11इसके अलावा इस फिल्म में भाग्यश्री, छत्रपति शिवाजी महाराज (रितेश देशमुख) और संभाजी शाहजी भोसले (अभिषेक बच्चन) की मां जीजाबाई का रोल कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने 1-2 करोड़ रुपये की फीस ली है.
विद्या बालन
10 / 11साथ ही फिल्म में विद्या बालन, मोहम्मद आदिल शाह (संजय दत्त) की मां ताजुल मुक्खिदारत हाजी बड़ी साहिबा के रोल में नजर आएंगी और इसके लिए उनकी फीस लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
जीतेन्द्र जोशी
11 / 11इसके अलावा फिल्म के लिए जीतेन्द्र जोशी की फीस की बात करें तो उन्होंने 80 लाख रुपये से लेकर 1.5 करोड़ रुपये की फीस ली है. फिल्म में जीतेन्द्र, तानाजी के किरदार में हैं. बता दें कि सभी स्टार्स की फीस रिपोर्ट्स के आधार पर है और किसी भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं है.