मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर, खौफ की दास्तान, जानें कब और कहाँ रिलीज होगी लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यू-सीरीज?
Lawrence Bishnoi Docu-series Controversy: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बारे में कौन नहीं जानता? अब उस पर एक डॉक्यू-सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसमें उनसे जुड़े कई किस्से तथ्यों के साथ दिखाए गए हैं. आइए जानते हैं कि कब और कहां यह सीरीज रिलीज होने वाली है.

Lawrence Bishnoi Docu-series Controversy: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बारे में कौन नहीं जानता? अब उस पर एक डॉक्यू-सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसमें उनसे जुड़े कई किस्से तथ्यों के साथ दिखाए गए हैं. आइए जानते हैं कि कब और कहां यह सीरीज रिलीज होने वाली है.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आतंक
2 / 7आपने कभी ना कभी न्यूज या टीवी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम जरूर सुना होगा. इस प्रसिद्ध गैंगस्टर का नाम पंजाब से काफी गहरा जुड़ा हुआ है. इस पर जल्द ही डॉक्यू-सीरीज रिलीज होने वाली है.
कब होगी सीरीज रिलीज?
3 / 7'लॉरेंस ऑफ पंजाब' (Lawrence of Punjab) डाक्यू-सीरीज 27 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है. जिसमें उसके छात्र राजनीति से लेकर अपराध जगत से जुड़े कई किस्सों के बारे में बताया जाएगा.
कहां पर दिखाई जाएगी सीरीज?
4 / 7इसका प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर पर ZEE5 पर किया जाएगा. इसके निर्देशक राघव धर हैं. वहीं प्रोडक्शन की जिम्मेदारी रिवरलैंड एंटरटेनमेंट के पास है. इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे संस्कृति, संगीत और मीडिया का प्रभाव अपराधी पहचान गढ़ने में भूमिका निभाते हैं.
सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ
5 / 7बता दें कि सीरीज का ट्रेलर रिलज हो गया है. लोग इस डॉक्यू सीरीज के लिए काफी उत्सुक हैं. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम कई बार बॉलीवुड से लेकर केंद्र राजनीति में इस्तेमाल किया गया है, जिसके बारे में तथ्य और विजुअल्स के द्वारा बताया जाएगा.
सीरीज से जुड़े विवाद
6 / 7सीरीज का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. पंजाब के कुछ राजनीतिक नेताओं ने ZEE5 को कानूनी नोटिस भेजकर इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है, क्योंकि उनका मानना है कि यह अपराध का महिमामंडन कर सकती है.
क्या होती है डाक्यू सीरीज?
7 / 7एक डॉक्यू-सीरीज (Docu-series), जिसे 'डॉक्यूमेंट्री सीरीज' का छोटा रूप कहा जाता है, एक ऐसा नॉन-फिक्शन (गैर-काल्पनिक) वीडियो कंटेंट होता है जो किसी एक विषय, व्यक्ति या घटना को कई एपिसोड्स में विस्तार से दिखाता है.