'लंगूर को हूर मिल गई…', Rajpal Yadav ने पत्नी राधा संग 13 साल के गैप पर दिया बयान, जिसने इंटरनेट का जीता दिल

Rajpal Yadav On Wife Radha: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी राधा और अपने 13 साल के गैप पर भी बयान दिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

rajpal yadav and radha love story

rajpal yadav and radha love story

Rajpal Yadav And Radha Love Story: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पर्दे पर हमें जितना हंसाया है, असल जिंदगी में उनकी कहानी उतनी ही दिलचस्प और प्रेरणादायक है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा और उनके बीच 13 साल के उम्र के अंतर पर खुलकर बात की, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र के फासले पर कही मजेदार बात

राजपाल यादव ने पत्नी राधा के संग अपने उम्र के फासले पर अनोखी बात कही, जिसने इंटरनेट का दिल जीत लिया. दरअसल, शुभांकर मिश्रा के साथ इंटरव्यू में उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सादगी और मजाकिए लहजे में कहा कि “लोग कहते हैं कि लंगूर को हूर मिल गई.” उनका यह कहना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. राजपाल ने हंसते हुए स्वीकार किया कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें राधा जैसी जीवनसंगिनी मिली, जिन्होंने हर मोड़ पर उनका साथ दिया.

विज्ञापन

कनाडा में हुई थी पहली मुलाकात

बता दें कि राजपाल और राधा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात कनाडा में हुई थी जब राजपाल अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गए थे. राधा को पहली नजर में ही राजपाल की सादगी पसंद आ गई थी. उम्र के बड़े फासले और अलग-अलग बैकग्राउंड के बावजूद, दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली. आज उनकी 2 बेटियां हैं.

फैंस हो रहे खुश

राजपाल के इस बयान से फैंस बड़े खुश हैं. क्योंकि उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी कमियों और अपनी पत्नी की खूबसूरती को स्वीकार किया. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि राजपाल ने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्यार शक्ल, कद या उम्र नहीं, बल्कि दिल देखता है. लोग उनकी ईमानदारी और पत्नी के प्रति उनके सम्मान की जमकर सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ