Kriti Sanon की रियल में भी Do Patti जैसी कहानी? बहन Nupur Sanon संग झगड़े पर बोलीं एक्ट्रेस

Kriti Sanon on her Bond With Sister Nupur Sanon: कृति सेनन ने अपनी रियल लाइफ की बहन नुपुर सेनन के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की है। दोनों बहनों में से कौन पहले सॉरी बोलती है, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया है।

कृति सेनन औऱ शहीर शेख

कृति सेनन औऱ शहीर शेख

Kriti Sanon on her Bond With Sister Nupur Sanon: कृति सेनन, शहीर शेख और काजोल की फिल्म दो पत्ती हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में कृति के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है जो डबल रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में कृति सेनन अपनी ही जुड़वा बहन के साथ नफरत भरे रिश्ते को जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं। रील पर सौम्या और शैली की नफरत भरी इस कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब इसी पर कृति सेनन ने अपना रिएक्शन दिया है। कृति ने अपनी रियल सिस्टर संग बॉन्डिंग और झगड़े पर बात की है।

विज्ञापन

नुपुर सेनन संग झगड़े पर बोलीं कृति 

अपनी छोटी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस नुपुर सेनन से अपने रिश्ते पर बात करते हुए कृति सेनन ने ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ से बात करते हुए कहा कि मेरी अपनी बहन से बहुत ज्यादा लड़ाई होती है, लेकिन हम दोनों में से कोई भी एक दूसरे को सॉरी नहीं कहता। इतना ही नहीं कृति ने कहा कि नुपुर कभी भी मुझे सॉरी तब तक नहीं बोलती जब तक उन्हें बोला नहीं जाता कि आप गलत हो। कृति ने कहा कि वो बहुत समय लेती हैं सॉरी बोलने में। ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया गया है। इस दौरान कृति सेनन अपने को-स्टार शहीर शेख के साथ इंटरव्यू में कई बातें करते हुए नजर आईं। कृति ने कहा कि हम बहुत बार झगड़े को इतनी तवज्जो नहीं देते और मूव ऑन कर लेते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कृति सेनन की हो रही तारीफ

आपको बता दें फिल्म में कृति की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। उन्हें फैंस की तरफ से काफी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में कृति सेनन ने अपने अदाकारी से चार चांद लगा दिए हैं। एक्ट्रेस ने सौम्या और शैली के किरदारों में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कृति ने दोनों किरदारों को इतनी ईमानदारी से निभाया है कि वो बिलकुल अलग दिखते हैं।’

विज्ञापन

फिल्म की कहानी किस तरह की है?

ये फिल्म दो बहनों, सौम्या और शैली के इर्द-गिर्द घूमती है। कृति सेनन ने इन दोनों किरदारों को इतनी बेहतरीन तरीके से निभाया है कि दर्शकों को हेमा मालिनी की फिल्म ‘सीता और गीता’ की याद आ जाती है। कहानी में बहनों के बीच प्यार और नफरत की जद्दोजहद को दिखाया गया है। काजोल का किरदार एक पुलिस अधिकारी का है, जिससे वो एक मजबूत और साहसी महिला के तौर पर सामने आती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ