माधुरी दीक्षित के साथ दिवाली को हुआ था जानलेवा हादसा, आज भी याद कर सहम जाती हैं धक-धक गर्ल

Madhuri Dixit Shocking Story: भूल भुलैया 3 रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो दिवाली पर आ रही है, इसी दौरान माधुरी दीक्षित का एक पुराना किस्सा वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ गंभीर हादसा हो गया था।

Madhuri Dixit

Madhuri Dixit Shocking Story: इन दिनों माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल-भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हर किसी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना किस्सा वायरल हो रहा है जो दिवाली से ही जुड़ा है। ये एक हादसा था जिसने धक धक गर्ल के दिल में हमेशा के लिए एक डर बिठा दिया। हालांकि कम ही लोग ऐसे होंगे जिनकी दिवाली के साथ कोई न कोई याद जुड़ी होती है। कुछ की अच्छी यादें तो कुछ की बुरी यादें। आइए जान लेते हैं कि ऐसा क्या हुआ था एक्ट्रेस के साथ…

शरीर का ये अंग गया था जल

माधुरी दीक्षित हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपना एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसे सुन हम लोग भी सिहर गए। दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन में वो अपने दोस्तों के साथ पटाखे जला रही थी। उनके किसी दोस्त ने उनके हाथ में पटाखा दे दिया। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ कुछ ऐसा हो जाएगा जो हमेशा के लिए बुरी याद बन जाएगा। दरअसल पटाखे में आग लगते ही उनके बाल जलने लगे इससे उनका पूरा लुक गंदा सा हो गया।

पेरेंट्स ने गंजा ही करवा दिया

आज माधुरी के बाल देखते हैं तो वो बहुत ही सुंदर लगते हैं, लेकिन क्या जब उनके पटाखे फोड़ते समय बाल जल गए तो उनके पेरेंट्स ने उन्हें गंजा करवा दिया। एक्ट्रेस ने इस वजह से घर से निकलना कम कर दिया। एक्ट्रेस के इस हादसे के बाद बाल बहुत दिनों तक निकले ही नहीं तो घरवालों को भी चिंता होने लगी। ये हादसा एक्ट्रेस के दिल में बैठ गया और उन्होंने उसके बाद से ही पटाखे जलाने बंद कर दिए। माधुरी अपने परिवार के साथ सिंपल की दिवाली मनाती हैं।

माधुरी दीक्षित वर्क फ्रंट

माधुरी ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। कुछ तो ऐसी हैं जो सदाबहार बन गई हैं। आज भी उन्हें देखें तो मन नहीं भरता। जैसे की हम आपके हैं कौन, देवदास और तेजाब। हालांकि अब एक्ट्रेस ने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली है और वो ज्यादातर रियलिटी शो में नजर आती हैं। लेकिन लंबे समय के बाद एक बार फिर से वो कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की फिल्म भूल-भुलैया 3 से वापसी करने वाली हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ