केबिन क्रू के तौर पर किया काम, फेसबुक से मिला पहला ब्रेक, अब 'टीवी का शाहरुख खान' है ये एक्टर, पहचाना कौन?

Dheeraj Dhoopar: बात बड़े पर्दे की हो या छोटे की, हर कोई अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाता है।

Dheeraj Dhoopar, Shah Rukh Khan

instagram

विज्ञापन

Dheeraj Dhoopar: बात बड़े पर्दे की हो या छोटे की, हर कोई अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाता है। हालांकि अगर आप इसमें बिल्कुल नए हैं, तो आपके लिए ये थोड़ा मुश्किल जरुर हो जाता है, लेकिन ऐसे भी नाम हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। कई अभिनेताओं ने तो इसके लिए अपनी बड़ी सैलरी वाली नौकरियां भी छोड़ी हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने स्कूल में मॉडल बनने का सपना देखा था, लेकिन वो अब टेलीविजन पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक बन गया है। चलिए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Whtasapp Channel Logo Template (3)

विज्ञापन

‘टीवी का शाहरुख खान’

दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘टीवी का शाहरुख खान’ कहे जाने वाले अभिनेता धीरज धूपर की। अपने स्टाइलिश और खूबसूरत लुक्स ही नहीं बल्कि अपनी मेहनत से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में धीरज धूपर ने खुलासा किया था कि जब वह 8वीं कक्षा में थे तब से वह एक मॉडल बनना चाहते थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए।

विज्ञापन

एयरलाइंस में केबिन क्रू के रूप में किया काम

इसके आगे उन्होंने बताया कि उन्होंने तब एयरलाइंस में केबिन क्रू के रूप में काम किया था, लेकिन अभिनय के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि कैसे उन्हें पहला ब्रेक मिला और उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा, तो इस पर अभिनेता ने कहा कि यह सब संयोग की बात थी। मैं बेंगलुरु में एक रैंप मॉडल बनना चाहता था, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि इसके लिए मुझे थोड़ा लंबा होने की जरूरत है।

विज्ञापन

एक टीवी शो के लिए कॉल आया- धीरज

मैंने उस समय बहुत सारे टीवीसी किए। तभी मुझे मुंबई के एक मशहूर प्रोडक्शन हाउस से एक टीवी शो के लिए कॉल आया। कास्टिंग डायरेक्टरों में से एक ने मुझे फेसबुक पर देखा और उसने मुझे मेसेज भेजा कि राजन शाही अपने नए शो के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन

मैं मुंबई नहीं आ सकता- धीरज

धीरज ने आगे कहा कि मैंने उनसे कहा कि मैं मुंबई नहीं आ सकता, मैं खुद ऑडिशन दे सकता हूं और आपको भेज सकता हूं। इसलिए मैंने एक स्टूडियो किराये पर लिया और फोटोग्राफर को भी किराये पर लिया और मैंने अपना पहला ऑडिशन पास कर लिया। मुझे अपने पहले शो के लिए कॉल आया। तब से मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन

‘टेलीविजन का शाहरुख खान’- करण जौहर

बता दें कि उन्होंने शो ‘मात-पिता के चरणों में स्वर्ग’ से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में कुम कुम भाग्य, ससुराल सिमर का, शेरदिल शेरगिल, नागिन, सौभाग्यवती भव और कई लोकप्रिय टेलीविजन शो में काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता रियलिटी डांस शो झलक दिखला जा में भी दिखाई दिए। इस दौरान करण जौहर ने उन्हें ‘टेलीविजन का शाहरुख खान’ कहा था।

विज्ञापन

मैं शाहरुख का बहुत बड़ा फैन हूं- धीरज

इस पर धीरज ने कहा था कि मुझे बहुत अच्छा लगता है कि लोग मुझे सिर्फ मेरे लुक के लिए नहीं बल्कि शो में मेरे प्रदर्शन के लिए पहचानते हैं और टेलीविजन का एसआरके कहलाना बहुत अच्छा लगता है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं और अगर उन्होंने अपने करियर में जो हासिल किया है उसका आधा भी हासिल कर सका तो मैं आभारी महसूस करूंगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ