Coolie Release Date: रजनीकांत की फिल्म के ट्रेलर पर फिदा हुए फैंस, स्टारकास्ट से रिलीज डेट तक जानें सब कुछ

Coolie Release Date: रजनीकांत की अपकमिंग मूवी कुली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक्टर के स्वैग पर उनके फैंस फिदा हो गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी ये ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है। आइए आपको स्टारकास्ट से लेकर रिलीज डेट तक, सब कुछ बताते हैं।

coolie

Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Coolie Release Date: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने जब से मूवी की अनाउंसमेंट की थी तभी से फैंस इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे थे। अब ट्रेलर में रजनीकांत का स्वैग अंदाज देख फैंस उन पर फिदा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस रिव्यू दे रहे हैं। वहीं मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। तो चलिए आपको मूवी की कास्ट से लेकर रिलीज डेट तक हर डिटेल्स शेयर करते हैं।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म में 4 लीड स्टार, उम्र 50 के पार, ट्रेलर और फिल्म की रिलीज डेट भी जान लें

विज्ञापन

कब होगी मूवी रिलीज?

मेकर्स ने ट्रेलर को बीते शनिवार को जारी किया। इसके बाद से ही रजनीकांत के फैंस के बीच मूवी को लेकर काफी बज बन गया। इस मूवी में रजनीकांत के साथ आमिर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनके लुक ने पब्लिक का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा। मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ये मूवी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। वहीं रजनीकांत की इस मूवी का क्लैश ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की ‘वॉर 2’ से होगा।

मूवी की स्टारकास्ट

रजनीकांत की इस मूवी की कास्ट की बात करें तो इस मूवी में आमिर खान के साथ-साथ नागार्जुन अक्कीनेनी और श्रुति हासन भी लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ ही उपेंद्र और सत्यराज भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस मूवी में श्रुति ने उपेंद्र की बेटी का किरदार निभाया है। 3 मिनट का ये ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज होते ही धूम मचा रहा है।

क्या बोले यूजर्स?

ट्रेलर को देख फैंस तरह-तरह के व्यूज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये मूवी ब्लॉकबस्टर होने वाली है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े कर देना वाला ट्रेलर है। अब थिएटर में देखने का इंतजार है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘रिलीज होते ही ये मूवी 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली है। ऑडियंस के लिए ये एक बेहतरीन मूवी है।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Coolie में अलग अंदाज में नजर आएंगे Aamir Khan, नागार्जुन ने फिल्म को लेकर किए खुलासे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ