बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. साल 2026 की शुरुआत नुपूर सेनन की शादी के साथ हुई. कृति सेनन की बहन नुपूर ने हाल ही में सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी की. दोनों ने उदयपुर में धूमधाम से रॉयल वेडिंग की. इसी वेडिंग सेलिब्रेशन से दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी नजदीकियां पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ देखी गई, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों डेट कर रहे हैं. हालांकि, रिश्ते को लेकर इनकी ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर नुपूर सेनन की शादी से जुड़े वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें से दिशा पाटनी और तलविंदर का वीडियो भी है. इन दोनों के साथ ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स नुपूर की शादी में पहुंचे थे. ऐसे में अब वायरल हो रहे वीडियो में तलविंदर और दिशा के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है. एक वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस तलविंदर के हाथों में हाथ डाले नजर आईं. इसमें दोनों पास में खड़े हैं और बातें कर रहे हैं. उनके पास मौनी रॉय के पति भी खड़े हैं. इस दौरान दिशा और तलविंदर के बीच क्लोज बॉन्ड दिखा, जिसकी वजह से उनकी रिलेशनशिप को हवा मिली. हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप की अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह के शो में मचा बवाल, लोग हुए चोटिल, दर्जनों कुर्सियां भी टूटीं, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां
कौन हैं तलविंदर सिंह सिद्धू?
इसके साथ ही अगर दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिद्धू के बारे में बात की जाए तो वो पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं. उन्होंने कई हिट पंजाबी गाने दिए हैं. इतना ही नहीं, वह कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक गाने को भी आवाज दी है. इसे काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी तलविंदर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 की अम्मा ही नहीं, इस फ्रेंचाइजी के 2 खूंखार विलेन ने भी उड़ा दी थी नींद, दरिंदगी से कांप उठी थी रूह
गोवा में मिस्ट्री मैन संग दिखी थीं दिशा पाटनी
गौरतलब है कि दिशा पाटनी इसके पहले भी कई बार अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में गोवा में अरशद वारसी के साथ देखा गया था. यहां पर वह कार में एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई थीं. उस समय भी कहा जाने लगा था कि वो तलविंदर ही हो सकते हैं. हालांकि, इन खबरों पर भी एक्ट्रेस ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था.
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
22 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
1 day agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 day agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 day ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines