'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर ने ली चुटकी! वायरल हुआ बयान

Janhvi Kapoor on Veer Pahariya Tara Sutaria Breakup: जाह्नवी कपूर ने ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की. इसके साथ ही एक्ट्रेस का एक बयान काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो वीर पहाड़ियो को सलाह देती नजर आ रही हैं.

janhvi kapoor veer pahariya

जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी सलाह (pic credit- instagram)

Janhvi Kapoor on Veer Pahariya Tara Sutaria Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने वायरल मुद्दे और अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की. जाह्नवी के साथ शो में वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी नजर आए. इन तीनों सितारों ने करण जौहर के शो में फुल ऑन मस्ती की. सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर का एक बयान खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जाह्नवी वीर पहाड़िया को एक सलाह देते नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इस बयान के जरिए वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर मजाकिया तंज कसती नजर आईं. हालांकि एक्ट्रेस ने तारा सुतारिया का नाम नहीं लिया. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर ने दिया बेबाक जवाब

करण जौहर के शो में जाह्नवी कपूर बेबाकी से सारे सवालों के जवाब देती नजर आईं. रैपिड फायर राउंड के दौरान एक्ट्रेस ने वीर पहाड़िया को एक सलाह दे डाली. दरअसल करण जौहर ने कुछ फिल्मी जगत से जुड़े कुछ सितारों के नाम लिए जिन्हें जाह्नवी कपूर को कोई ना कोई सलाह देनी थी. इस पर जब करण जौहर ने एक्टर वीर पहाड़िया का नाम लिया तो जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा बोल दिया जिससे हर कोई हैरान रह गया. जाह्नवी के बयान पर साइड में बैठे अर्जुन कपूर और वरुण धवन भी चौंक गए.

विज्ञापन

वीर पहाड़िया को दी सलाह

दरअसल वीर पहाड़िया को सलाह देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘उसे कभी कॉन्सर्ट में मत ले जाना.’ हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसका सीधा निशाना तारा सुतारिया पर ही था. दरअसल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का जब ब्रेकअप हुआ था तो उस दौरान एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की रील्स काफी वायरल हुई थीं. इन रील्स में वीर और तारा दिखाई दे रहे थे. मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर एक डांस किया था. वहीं ऑडियंस में खड़े वीर पहाड़िया का रिएक्शन इस दौरान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वहीं इस वायरल मोमेंट के बाद दोनों सितारों के बीच ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ गई थीं.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बता दें एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में जो वीर पहाड़िया का रिएक्शन वायरल हुआ था, उस पर उन्होंने क्लीयर भी किया था कि लोगों ने उस रिएक्शन को एडिट करके लगाया था. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि कॉन्सर्ट में तारा के डांस से उन्हें कोई आपत्ति नहीं हुई थी. वहीं इसके बाद से वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप की खबरें वायरल हो गई थीं. वहीं अब जाह्नवी कपूर ने भी कॉन्सर्ट का रेफरेंस लेकर वीर पहाड़िया को सलाह दे डाली है, जिससे तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप एक आर फिर चर्चाओं में आ गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ