'मैंने खुद को कोसा…', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी; करण जौहर के सामने छलका दर्द

Janhvi Kapoor on Peddi Controversy: जाह्नवी कपूर हाल ही में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने ‘पेद्दी’ विवाद पर भी खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने फिल्म में दिखाई गल्तियों को माना. चलिए जानते हैं करण जौहर के सामने क्या बोलीं एक्ट्रेस.

janhvi kapoor on peddi controversy

जाह्नवी कपूर ने 'पेद्दी' कॉन्ट्रोवर्सी पर की बात (Pic Credit- Screengrab)

Janhvi Kapoor on Peddi Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आईं. एक्ट्रेस के साथ इस दौरान वरुण धवन भी दिखाई दिए. इन दोनों सितारों ने करण जौहर के सामने अपनी पर्सनल लाइफ के किस्सों के बारे में बात की. जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की मस्ती करण जौहर के शो के लेटेस्ट एपिसोड में फैंस को खूब पसंद आ रही है. वहीं शो के दौरान जाह्नवी कपूर ने ‘पेद्दी’ विवाद पर भी खुलकर बात की. इस विवाद पर एक्ट्रेस ने पहली बार खुलकर ऑडियंस के सामने अपना पक्ष रखा है. वहीं एक्ट्रेस ने फिल्म में हुईं गल्तियों को भी माना है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने और क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के सामने रखी बात

दरअसल ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर ने जाह्नवी कपूर से ‘पेद्दी’ विवाद जिक्र छेड़ा. फिल्ममेकर ने कहा कि पिछले 1-2 साल में आपको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और जिस तरह से आपने सब संभाला है, उसके लिए काफी हिम्मत चाहिए होती है. इसके साथ ही करण जौहर ने जाह्नवी कपूर से पूछा कि इस विवाद ने तुम्हें किस तरह से प्रभावित किया है. इसके साथ ही करण जौहर ने ये भी बताया कि जब ये विवाद सामने आया था तब भी मैंने आपसे बात की थी.

विज्ञापन

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

वहीं करण की बातों का रिप्लाई करते हुए जाह्नवी ने कहा, ‘इस पूरे विवाद के दौरान करण आप मेरे साथ हमेशा खड़े रहे. मैं इस विवाद पर बात करने में काफी झिझक रही थी. लेकिन मुझे ये भी लगता है कि जो कुछ भी हुआ उसकी जिम्मेदार मैं खुद ही हूं, क्योंकि मुझे सावधानी बरतनी चाहिए थी. इसके लिए मैंने खुद को बहुत कोसा. इस तरह के किरदार से महिलाओं की छवि नकारात्मक तरीके से पेश होती है. इस शर्मिंदगी को मैं हमेशा ही अपने साथ लेकर चलूंगी.’

विज्ञापन

फ्यूचर में सावधानी बरतने की कही बात

जाह्नवी ने आगे ये भी कहा कि जब-जब मुझे इस फिल्म की शूटिंग के दौरान परेशानियां का सामना करना पड़ा, तब-तब मैंने आवाज उठाई. लेकिन मुझे और ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए थी. मुझे लगता है कि मुझे पहले ही अपनी बातों को खुलकर रखना चाहिए थे. हम सभी कलाकार ये ही सोचते हैं कि अपने डायरेक्टर की बात माननी चाहिए और प्रोफेशनल रहना चाहिए, तो मैंने भी उस दौरान ऐसा ही किया. मैंने डायरेक्टर के सामने खुलकर बात नहीं रखी, मुझे इसका पछतावा है और मैं आगे और सावधान रहूंगी.’ वहीं जाहन्वी ने ये भी बताया कि इस पूरे विवाद के दौरान करण जौहर और वरुण धवन ने उनका काफी साथ दिया है.

विज्ञापन

क्या था ‘पेद्दी’ विवाद?

बता दें राम चरण की ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के लुक से काफी बवाल मचा था. इस फिल्म में एक्ट्रेस के लुक को काफी बोल्ड तरीके से दिखाया गया था, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई थी. विवाद इतना बढ़ गया था कि फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना को जाह्नवी कपूर के सीन्स को एडिट करना पड़ा था. वहीं इसके बाद डायरेक्टर ने ऑडियंस से माफी भी मांगी थी. वहीं इस पूरे विवाद पर जाह्नवी कपूर को भी खूब ट्रोल किया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ