Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. वहीं फैंस ने अभी से उनके जन्मदिन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको ‘किंग खान’ के फिल्मी सफर से रूबरू करवाते हैं.

shahrukh khan birthday

शाहरुख खान का फिल्मी सफर (Pic Credit- INSTAGRAM (iamsrk))

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान पिछले 3 दशक से अपनी फिल्मों से ऑडियंस को एंटरटेन करते आ रहे हैं. एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक का हर कोई दीवाना है. देश के साथ-साथ विदेशों में भी शाहरुख खान के करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें दिल से प्यार करते हैं. 2 नवंबर को एक्टर अपना 61वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. मुंबई में उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए हर साल हजारों की तादाद में फैंस इकट्ठा होते हैं. वहीं एक्टर भी अपने फैंस को उतना ही प्यार करते हैं, जितना उनके फैंस उन्हें करते हैं. एक्टर हर साल अपने फैंस से रूबरू होते हैं. इस खास मौके पर चलिए हम आपको शाहरुख खान के ‘रोमांस के बादशाह’ बनने की कहानी बताते हैं.

विज्ञापन

टीवी करियर

शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर का सफर छोटे पर्दे से किया था. दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल और हंसराज कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद शाहरुख खान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का सोचा. कॉलेज की पढ़ाई करने के दौरान ही उन्होंने दिल्ली में ही थिएटर डायरेक्टर बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप जॉइन कर लिया और यहां उन्होंने एक्टिंग से जुड़ी बारीकियां सीखीं. वहीं इसके बाद साल 1988 में उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा. दूरदर्शन के शो ‘फौजी’ से एक्टर ने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की. इस शो में एक्टर ने ‘कर्नल अभिमन्यु राय’ का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया. इसके बाद एक्टर ‘सर्कस’ और ‘दिल दरिया’ जैसे शोज में भी नजर आए.

विज्ञापन

बॉलीवुड डेब्यू

कई सालों तक टीवी की दुनिया में काम करने के बाद एक्टर ने फिल्मों में कदम रखने का मन बनाया. इसके बाद एक्टर सपनों की नगरी मुंबई में आ गए. कई ऑडिशन देने के बाद साल 1992 में एक्टर की किस्मत बदल गई. इस साल उन्हें ‘दीवाना’ फिल्म ऑफर हुई और उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. अपनी पहली ही फिल्म से शाहरुख खान ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं डेब्यू फिल्म के लिए एक्टर को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. इस फिल्म में एक्टर के साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती जैसे बड़े कलाकार भी नजर आए, लेकिन इसके बाद भी शाहरुख खान ने ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई.

विज्ञापन

निभाया नेगेटिव किरदार

वहीं जब हर कोई एक्टर एक्शन और रोमांस से भरी फिल्मों को चुन रहा था और नेगेटिव किरदार निभाने से कतरा रहा था, तब शाहरुख खान ने नेगेटिव किरदार निभाए और सभी को अपना दीवाना बना लिया. एक्टर ने ‘बाजीगर’, ‘डर’ और ‘अंजाम’ जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाया और ऑडियंस के दिलों में एक बेहतरीन कलाकार की छाप छोड़ दी. एंटी हीरो की भूमिका निभाने के बाद भी उन्हें हीरो से ज्यादा पसंद किया गया.

विज्ञापन

‘रोमांस के बादशाह’ का कैसे मिला टैग?

वहीं अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट्स करने के बाद साल 1995 में एक्टर ने बतौर रोमांटिक हीरो काम किया. साल 1995 में उनकी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ रिलीज हुई और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी. इसके बाद कुछ-कुछ होता है और दिल तो पागल है जैसी फिल्मों से एक्टर को ‘रोमांस के बादशाह’ का नाम दे दिया गया. दरअसल ये सभी फिल्मों रोमांस से भरी हुई थीं और शाहरुख खान की एक्टिंग ने इन फिल्मों में चार चांद लगा दिए थे. आज भी एक्टर को ‘रोमांस का बादशाह’ ही कहा जाता है. बता दें इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के प्रमोशन में बिजी हैं. उनकी ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ