35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत, राघव चड्ढा ने पिलाया पानी; वीडियो वायरल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बड़े ही खास तरीके से करवा चौथ का त्योहार मनाया है. एक्ट्रेस ने 35000 फीट की ऊंचाई पर अपना व्रत खोला. राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा को पानी पिलाया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है.

parineeti chopra raghav chadha Celebrates Karwa Chauth

परिणीति चोपड़ा ने खास अंदाज में मनाया करवा चौथ (pic credit- screengrab)

Parineeti Chopra Celebrates Karwa Chauth: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने करवा चौथ का त्योहार बड़े ही खास तरीके से मनाया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर की है, जिसमें राघव चड्ढा परिणीति को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं. परिणीति चोपड़ा के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. परिणीति चोपड़ा ने करवा चौथ की इस खास वीडियो को आज यानी 30 अक्टूबर को ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को भी ये खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

खास अंदाज में मनाया करवा चौथ

करवा चौथ के इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठी हुई हैं. वहीं उनकी साइड में राघव चड्ढा भी बैठे हैं. विंडो से बाहर परिणीति पहले चांद को देखती नजर आती हैं और फिर साइड में बैठे हुए राघव चड्ढा एक्ट्रेस को पानी पिलाते नजर आए. दोनों की इस क्यूट वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. 35000 फीट की ऊंचाई पर एक्ट्रेस के करवा चौथ के सेलिब्रेशन ने हर किसी का दिल जीत लिया है. वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने कैप्शन में क्या लिखा?

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा. एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘करवा चौथ हम जहां भी हों, वहीं होता है. भले ही 35000 फीट की ऊंचाई पर हों! तुम मेरे सारे सपने सच कर देते हो रागई. सबसे अच्छा आदमी, सबसे अच्छा इंसान और सबसे अच्छा दोस्त.’ एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में ये भी क्लियर किया कि उन्हें फ्लाइट में करवा चौथ क्यों मनाना पड़ा. एक्ट्रेस ने कहा, ‘हमारी फ्लाइट में देरी की वजह से हमें घर के बजाय प्लेन से ही चांद देखना पड़ा. हमने वहीं पूजा करने का फैसला किया.’

विज्ञापन

राघव चड्ढा ने किया वीडियो पर रिएक्ट

वहीं एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. राघव चड्ढा ने भी परिणीति के वीडियो के कैप्शन पर लाल रंग का हार्ट कमेंट किया है. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को अक्सर उनके फैंस खूब पसंद करते हैं और अब कपल का करवा चौथ सेलिब्रेशन देख फैंस उनके वीडियो पर और प्यार लुटा रहे हैं. बता दें पिछले साल 2025 में 19 अक्टूबर को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अपने बेटे नीर का वेलकम किया था. हाल ही में एक्ट्रेस की ‘शक’ सीरीज और ‘रिपोर्टिंग लाइव’ फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ