Ramayana New Song: करवा चौथ पर रिलीज हुआ 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना, श्रेया घोषाल की आवाज ने जीता दिल

Ramayana Judi Jodi Song Release: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज हो चुका है. इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है. गाने के पोस्टर में रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं. वहीं इस गाने ने रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

ramayana judi jodi song release

'रामायण' का नया गाना रिलीज हो गया है (pic credit- instagram)

Ramayana Judi Jodi Song Release: करवा चौथ के खास मौके पर ‘रामायण’ का एक और गाना रिलीज हुआ है. ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है. वहीं ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने के रिलीज की घोषणा की है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी के लुक का पोस्टर रिलीज कर इस गाने का ऐलान किया गया है. इस गाने ने रिलीज होते ही ऑडियंस के दिलों पर राज कर लिया है. सोशल मीडिया पर ये गाना मिनटों में वायरल हो गया है. हालांकि अभी तक इस गाने की ऑडियो ही रिलीज की गई है. जल्द ही इस गाने का वीडियो भी रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

श्रेया घोषाल ने गाया गाना

‘रामायण’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ ने फिल्म के गाने ‘जुड़ी जोड़ी’ का पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में रणबीर कपूर राम अवतार में नजर आ रहे हैं और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. दोनों एक-दूसरे को जयमाला पहना रहे हैं. वहीं इस पोस्टर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस गाने को श्रेया घोषाल ने बड़ी ही खूबसूरती से गाया है, तभी फैंस को ये गाना काफी पसंद भी आ रहा है. हालांकि अभी तक इस गाने का ऑडियो ही रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

पोस्टर में दिखी राम-सीता की झलक

करवा चौथे के मौके पर रिलीज हुए इस गाने के पोस्टर में राम और सीता की खूबसूरत जोड़ी की शादी देखने को मिल रही है. अब फैंस को इस गाने के वीडियो का बेसब्री से इंतजार है. ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन भी लिखा है. इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘इस करवा चौथ को हमेशा रहने वाले प्यार और दिव्य बंधन के साथ मनाएं. ‘जुड़ी जोड़ी’ का पूरा ऑडियो गाना अब आ गया है.’ फैंस इस गाने के कमेंट सेक्शन में इस गाने की तारीफ कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. बड़े पर्दे पर ये जोड़ी पहली बार देखने को मिलने वाली है. वहीं इस फिल्म में यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बता दें ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इसके साथ ही इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ