Ramayana Trailer: रणबीर सिंह की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के लिए लोगों में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज 24 जुलाई को रिलीज होना था, लेकिन अब ये पोस्टपोन हो गया है. ऐसे में सवाल है कि आखिर ट्रेलर क्यों टाला गया है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?
नमित मल्होत्रा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने जानकारी दी है कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ उनका कोलैब हुआ है. निर्माता ने लिखा है कि आज हमारी फिल्म ‘रामायण’ के लिए एक बहुत खास पल है. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से ‘रामायण’ को दुनियाभर में ले जाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है.
क्या बोले निर्माता?
उन्होंने आगे लिखा कि इसी वजह से हम अब अपना ट्रेलर बाद में दुनियाभर में लॉन्च करेंगे. भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक सालों के इतिहास में यह गर्व का पल होगा, जब रामायण को किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे दुनिया भर के लोगों के लिए हमारी संस्कृति और हमारी कहानियों की खूबियों को जानने का दरवाजा खुलेगा.
CJP के प्रदर्शन से जोड़ा जा रहा
निर्माता ने आगे लिखा कि इसे मुमकिन बनाने में मदद करने के लिए मैं रामायण के सभी फैंस और इसमें यकीन रखने वालों का शुक्रिया अदा करता हूं. हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं. आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए अपनी बेहतर कोशिश करें, जय हिंद. अचानक से फिल्म के ट्रेलर रिलीज को पोस्टपोन करने के पीछे कुछ लोग इसे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन से भी जोड़ रहे हैं.
एक और भी वजह
फिल्म का ट्रेलर पोस्टपोन होने के बाद ऐसी अटकलें हैं कि छात्र आंदोलन के चलते मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट टाल दी, लेकिन इसकी संभावना कम ही है और ट्रेलर टाले जाने की एक और वजह नजर आ रही है. दरअसल, नमित मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में सोनी पिक्टर्स के साथ कोलैब का जिक्र किया है. ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर अब ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ के साथ दुनियाभर में रिलीज किया जा सकता है, लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan ने छात्रों को किया सपोर्ट, फिर क्यों हुए ट्रोल? इंटरनेट पर छिड़ी बहस
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines