हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mardaani 3 को फिर लगा झटका, 300 करोड़ के पार पहुंची Border 2, क्या है लेटेस्ट कलेक्शन?

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं.

विज्ञापन
Mardaani 3, Border 2. IMAGE CREDIT- Social media

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बनी हुई है. दोनों फिल्में कमाई करने में लगी हुई है. इस बीच अब इनकी कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े क्या-क्या है?

फिल्म ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

Sacnilk.com के अनुसार, रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने अपनी रिलीज के 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 0.47 लाख का कारोबार किया है. फिल्म की 10वें दिन की कमाई के हिसाब से ये नंबर बहुत कम है. हालांकि, अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कमाई

इसी के साथ सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने 18वें दिन खबर लिखे जाने तक 0.79 लाख का कलेक्शन किया है, जो इसकी 17वें दिन की कमाई के हिसाब से बेहद कम है. हालांकि, अभी इन नंबर्स में बदलाव देखने मिल सकता है क्योंकि अभी ये शुरुआती नंबर हैं.

विज्ञापन

टोटल कलेक्शन

अब इन दोनों फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने अब तक 36.37 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की टोटल कमाई 310.54 करोड़ रुपये हो गई है. गौरतलब है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’, फिल्म ‘मर्दानी 3’ से पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी. हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही टिकट खिड़की पर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने भी दस्तक दे दी थी.

कहां जाकर रुकेगी फिल्मों की कमाई?

इन दोनों फिल्मों की कमाई में बहुत फर्क है. अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कमाई 50 करोड़ पहुंच पाती है या नहीं. वहीं, अगर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो ये देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितना और कलेक्शन करेगी क्योंकि ये 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. अब इसका पता दोनों ही फिल्मों के टोटल कलेक्शन आने के बाद लगेगा और इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की बोल्ड बाला का फ्लॉप रहा करियर, क्यों रातोंरात सुर्खियों में आई थीं ये हसीना?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola