Malaika Arora, Khesari Lal Yadav: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक मलाइका की अब फिर चर्चा हो रही है. इस बार मलाइका अपने लुक्स और फैशन की वजह से चर्चा में नहीं हैं बल्कि सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
खेसारी लाल यादव का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस क्लिप पर जब मलाइका की नजर पड़ी तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की. इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें खेसारी लाल यादव आए थे. जब वो पैपराजी को पोज देने के लिए आए तो वहां एक डॉग लेटा हुआ था, जिसे उन्होंने हटवाया.
लोगों ने किया ट्रोल
जब वो डॉग नहीं हट रहा था, तब कभी शख्स ने पैर से उसे खिसकाया तो कभी उसे हाथ से घसीट कर खेसारी के पास से ले गए. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. इतना ही नहीं बल्कि जब मलाइका ने इस वीडियो को देखा, तो एक्ट्रेस का भी गुस्सा फूट गया.
मलाइका अरोड़ा का फूटा गुस्सा
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा भी गुस्से से तमतमा गईं. उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर खेसारी का वही वीडियो रीशेयर किया और अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि ये लोग आखिर हैं कौन? और ये आदमी कौन है, जो खड़ा होकर पोज दे रहा है? वाहियात.
डॉग लवर हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा का खेसारी को लेकर किया गया ये पोस्ट अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि एक्ट्रेस हमेशा से ही डॉग लवर्स रही हैं और वो हमेशा उनके सपोर्ट में अपनी राय रखती हैं. कई बार मलाइका को अपने डॉग्स के साथ भी देखा जाता है और उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
यह भी पढ़ें- 10 करोड़ रुपये में बनी वो फिल्म, जिसने 2400 करोड़ की ‘द ओडिसी’ को दी टक्कर
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines