Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले हुआ ‘खेला’, एक के सेव होते ही हुआ तय, कौन होगा एविक्ट

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Saved by Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 में घर में इन दिनों नॉमिनेशन को लेकर काफी बवाल देखने को मिल रहा है। घर से बेघर होने के लिए अब तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे जिसमें से अब एक कंटेस्टेंट को घरवालों ने सुरक्षित कर लिया है। आखिर कौन है वो कंटेस्टेंट जिसे घरवालों ने बचा लिया है, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Saved by Contestants

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Saved by Contestants

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Saved by Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों काफी बवाल देखने को मिल रहा है, कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं। हाल ही में घर में राशन टास्क हुआ, इस दौरान घरवालों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। सना मकबूल, विशाल, लवकेश, नेजी और शिवानी ने अरमान, कृतिका और साई केतन पर आरोप लगाए। वहीं सामने वाली टीम ने भी विशाल एंड टीम पर कुछ एलिगेशन लगाए। वहीं इसी बीच अब नॉमिनेशन और एविक्शन को लेकर भी बिग बॉस के सेट से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, ऐसे में इन तीनों में से किसी एक को इम्यूनिटी देकर घरवालों ने पहले ही सुरक्षित कर दिया है। आखिर कौन है वो कंटेस्टेंट जिसे दूसरे कंटेस्टेंट्स ने सेव कर दिया, इस रिपोर्ट में जानिए।

शिवानी कुमारी को घरवालों ने किया सुरक्षित

घर में बिग बॉस ने एक टास्क दिया, जिसमें तीन कंटेस्टेंट्स जो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, उनमें से किसी एक को सुरक्षित करना था। तीन कंटेस्टेंट्स जो इस हफ्ते नॉमिनेट हुए हैं वो हैं विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी। अब इन तीनों में से किसी एक को इम्यूनिटी मिलनी थी, और जिस कंटेस्टेंट को सुरक्षित किया गया है वो हैं शिवानी कुमारी।

विज्ञापन

किसने किसे दिया वोट?

घर में जो टास्क हुआ उसे नाम दिया गया इलेक्शन कैंपेन। इस दौरान कंटेस्टेंट को अपना-अपना वोट देकर किसी एक को सुरक्षित करना था। जहां साई केतन राव और रणवीर शौरी ने लवकेश कटारिया के लिए वोट किया, वहीं अरमान और कृतिका ने विशाल पांडे का नाम लेकर उन्हें सुरक्षित करने के लिए कहा। जबकि सना मकबूल, नेजी, विशाल पांडे और लवकेश इन चारों ने ही शिवानी का नाम लेते हुए उन्हें सुरक्षित करने के लिए अपना वोट दिया। शिवानी ने विशाल पांडे को सुरक्षित करना चाहा। यानी सबसे ज्यादा वोट्स शिवानी कुमारी को मिले और उन्हें इम्यूनिटी हासिल कर ली।

विशाल-लवकेश में से कोई होगा बेघर?

शिवानी के सुरक्षित होने के बाद अब लवकेश कटारिया और विशाल पांडे, दो दोस्तों के बीच में से ही कोई एक घर से बेघर हो जाएगा। सीजन का फिनाले जहां बहुत नजदीक है वहां कुछ दिन पहले किसी के लिए भी एविक्ट होना बहुत बड़ा धक्का होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ