Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Vs Ranveer Shorey: बिग बॉस ओटीटी 3 में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल हो रहा है। शो में हर टास्क में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ रहे हैं। एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स में लड़ाई-झगड़े, धक्का, मारा-पीटी देखने को मिल रही है जिससे शो की टीआरपी में तो उछाल आ ही रहा है। साथ ही ऑडियंस भी टीवी स्क्रीन्स से चिपके बैठे हैं। अभी पिछले कुछ दिनों में ही घर में काफी कलेश देखने को मिल गया। सबसे पहले शो में विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच थप्पड़ कांड देखने को मिला, इसके बाद साई केतन राव और लवकेश कटारिया भी एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। अब लेटेस्ट एपिसोड में सना मकबूल और रणवीर शौरी भी खुलकर एक दूसरे से पंगा लेते हुए नजर आए।
रणवीर शौरी ने सना को बुलाया नागिन
घर में एक टास्क हुआ जिसमें 4 घरवालों को अपने बगीचे में ज्यादा से ज्यादा फूल लगाने थे जबकि बाकी घरवालों को उनके द्वारा लगाए हुए फूलों को वहां से हटाना था ताकि टास्क खत्म होने तक उनका फेवरेट घरवाला विनर बन जाए। जो चार कंटेस्टेंट्स इस टास्क में खेल रहे थे वो थे नेजी, शिवानी, साई केतन और रणवीर शौरी। साई केतन राव का बगीचा खाली करने के लिए विशाल और लवकेश लगे हुए थे जबकि रणवीर शौरी का बगीचा खाली कर रही थीं सना मकबूल। अब सना मकबूल चाहती थीं कि रणवीर ये टास्क किसी भी हाल में ना जीते।
सना मकबूल ने रणवीर को कहा मेंढक
बस इसी टास्क के दौरान सना मकबूल ने रणवीर शौरी को कहा कि आप मुझे ऐसे घूर के मत देखिए। इस पर रणवीर ने सना को कहा कि तुम अपनी नागिन वाली आंखें दूर रखो। दोनों के बीच बहस काफी तगड़ी हो गई और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को काफी मीन बातें कहने लगे। सना मकबूल ने रणवीर को कहा आप मेंढक वाली आंखे मुझसे दूर रखिए। रणवीर ने कहा कि तुम जबरदस्ती मेरे हाथ से फूल नहीं छीन सकती, जिसपर सना ने कहा सब लोग ऐसा कर रहे हैं तो मैं क्यों ना करुं। रणवीर ने कहा आप मेरे से फूल तब तक नहीं छीन सकतीं जब तक मैं अपने फूल छोड़कर वहां ना जाऊं। सना मकबूल ने कहा कि आप खुद से ही अपने नियम ना बनाएं। इतना ही नहीं सना मकबूल ने रणवीर शौरी को ये तक कह दिया कि आप गंदी नाली का कीड़ा हो। वहीं रणवीर ने कहा कि यही तमीज है तुम्हारी तो सना ने कहा अब मैं इज्जत नहीं करुंगी।
टास्क में साई केतन और विशाल भी आमने-सामने
इसी टास्क के दौरान साई केतन राव और विशाल पांडे के बीच भी जमकर बवाल हुआ। इस दौरान विशाल पांडे ने साई केतन राव के फूल तोड़ने की कोशिश की लेकिन साई ने विशाल को रोकने के लिए उन्हें थोड़ा धक्का मार दिया। इसके बाद विशाल भी बहुत गुस्से में आ गए और उन्होंने भी साई केतन को धक्का मार दिया। दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ।
यह भी पढ़ें: हार्दिक-नताशा के बेटे का क्या होगा, किसके पास रहेगा अगस्त्य? खुद पांड्या ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
5 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
7 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
9 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
18 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines