हार्दिक-नताशा के बेटे का क्या होगा, किसके पास रहेगा अगस्त्य? खुद पांड्या ने किया खुलासा

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce Son Agastya Custody: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अलग होने का फैसला ले लिया है।

Hardik Pandya Natasa Stankovic Agastya

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का रिश्ता टूटा।

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce Son Agastya Custody: आखिरकार टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का अपनी पत्नी के साथ रिश्ते का खुलासा हो गया है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का रिश्ता टूट गया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर अलग होने का ऐलान किया। हार्दिक ने कहा कि उन्होंने 4 साल तक नताशा के साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला लिया है। ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। क्रिकेटर का कहना है कि हमने इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन अब हमारे लिए यही सही है। अब सवाल ये कि हार्दिक-नताशा के अलग होने के बाद बेटे अगस्त्य की कस्टडी किसके पास रहेगी? हार्दिक ने खुद इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन

दोनों मिलकर करेंगे देखभाल

हार्दिक ने अपनी पोस्ट में इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम अगस्त्य को पाकर बेहद खुश हैं। हम उसे दुनिया की हर खुशी देने की कोशिश करेंगे। वह हमेशा हमारी जिंदगी का आधार रहेगा। हम दोनों मिलकर उसकी देखभाल करेंगे। पांड्या ने कहा कि हम दोनों फैंस से अपनी प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं। गौरतलब है कि अगस्त्य की उम्र 4 साल है। उसका जन्म 30 जुलाई 2021 को हुआ था। आपको बता दें कि हाल ही में नताशा बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गई हैं। उनके घर पहुंचने के बाद ही ये ऐलान हुआ है।

विज्ञापन

फिलहाल मां के पास रहेगा बेटा 

कानून के जानकारों का कहना है कि अगस्त्य की उम्र कम है, इसलिए फिलहाल वह मां के पास ही रहेगा। हार्दिक पांड्या आपसी सहमति या फिर कोर्ट की अनुमति लेकर उनसे मिल सकते हैं। आपको बता दें कि शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का भी तलाक हो चुका है। ऐसे में उनका बेटा जोरावर फिलहाल मां के पास है। धवन कई बार उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आते हैं।

विज्ञापन

2012 में मुंबई आईं थीं नताशा

आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक सर्बिया की मॉडल हैं। उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था। वह 2012 में मुंबई आईं थीं। जहां उन्होंने कुछ विज्ञापनों में काम करना शुरू किया। देखते ही देखते वह नामी मॉडल बन गईं। वह सत्याग्रह फिल्म में नजर आईं। एक्शन-जैक्सन, फुकरे रिटर्न्स, फ्राइडे, डैडी, जीरो जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। झलक दिखला जा और बिग बॉस जैसे शोज में भी उनकी उपस्थिति देखी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक से उनकी मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होता चला गया। दोनों ने 31 मई 2020 को अपने रिश्ते का खुलासा किया। हालांकि कोरोना और लॉकडाउन के कारण वह शादी नहीं कर पाए थे। बाद में उन्होंने 14 फरवरी 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ