Bhumi Pednekar Badhai Do Co-actress in Bigg Boss 18: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को शुरू होने में अब बस 4 दिन बचे हैं। ऐसे में शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, इस बार कौन-कौन शो का हिस्सा बनेगा इसे लेकर भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब सलमान खान के शो के लिए एक और नाम सामने आ रहा है जिसका बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर से कनेक्शन है। आखिर कौन हैं ये खूबसूरत हसीना जो सलमान के शो में आएंगी नजर, चलिए आपको बताते हैं।
अभिनेत्री चुम दारंग बनेंगी शो का हिस्सा
‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने के लिए आए दिन नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि अभिनेत्री चुम दारंग, जिन्हें आपने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘बधाई दो’ में देखा होगा वो भी अब शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। जी हां बिग बॉस तक की खबर के मुताबिक शो के लिए एक्ट्रेस अब कन्फर्म हो चुकी हैं।
‘बिग बॉस 18’ में नजर आएंगे सिर्फ सेलेब्स
इस बार शो को लेकर कहा जा रहा है कि मेकर्स ने फैसला किया है कि शो में सिर्फ सेलेब्स को ही जगह दी जाएगी। इस बार यूट्यूबर्स और इन्फलुएंसर्स के लिए बिग बॉस के दरवाजे बंद किए गए हैं। आपको बता दें चुम दारंग की एंट्री से शो और भी दिलचस्प होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चुम को शो के निर्माताओं ने संपर्क किया है और वो इस मामले में फाइनल बातचीत कर रही हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वो जल्दी ही बिग बॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए नजर आएंगी।
चुम दारंग का फिल्मी करियर
आपको बता दें चुम ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत ‘बधाई दो’ से की थी, जिसमें उन्होंने भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव के साथ काम किया था। फिल्म में भूमि के लव इंटरस्ट के तौर पर उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा उन्होंने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट के साथ भी काम किया है जिसमें उनके काम को पसंद किया गया था।
कौन हैं चुम दारंग?
चुम दारंग सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि वो साल 2017 में मिस तियारा इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी जीत चुकी हैं। वो नॉर्थ ईस्ट डिवा, मिस हिमालय, मिस अर्थ इंडिया जैसे कई कंपीटिशन में हिस्सा ले चुकी हैं। चुम की एंट्री अगर शो में होगी तो वाकई काफी मजा आने वाला है।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की शादी में किया ऐसा काम जिससे पहले की थी तौबा-तौबा, Honey Singh का खुलासा
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
5 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
7 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
9 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
18 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines