Badshah Sanak Song: 'सनक' में अश्लील शब्दों के बीच भोलेनाथ का नाम लेना बादशाह को पड़ा भारी, अब मांगी माफी
Edited By Nancy Tomar

Badshah Sanak Song Controversy
Edited By Nancy Tomar

Badshah Sanak Song Controversy
Badshah Sanak Song Controversy: पॉपुलर पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह ने अपने लेटेस्ट ट्रैक ‘सनक’ में भगवान शिव के नाम का इस्तेमाल किया है। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिए माफी मांगी।
बादशाह, जिनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है ने इंस्टाग्राम पर लोगों से माफी मांगी। अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ के नाम का इस्तेमाल करने पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी।
बादशाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए नोट में लिखा कि- मेरी जानकारी में आया है कि मेरे हाल ही में रिलीज हुए गाने सनक से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई है। मैं कभी जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहूंगा।
मैं अपनी आर्टिस्टिक क्रिएशन्स और म्यूजिकल कंपोजिशन्स को जुनून के साथ आप तक पहुंचाता हूं। हालिया घटना के बाद मैंने अपने गाने के कुछ हिस्सों को बदला है। सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नए वर्जन के साथ पुराने वर्जन को बदल दिया जाएगा, जिससे कोई और इससे आहत ना हो।
https://www.instagram.com/p/CrY8I6DLxQL/
इसके साथ उन्होंने कहा कि सभी प्लेटफॉर्म पर रिप्लेसमेंट में थोड़ा समय लगेगा, जिसके बाद नया वर्जन रिलीज हो जाएगा। मैं सभी से निदेवन करता हूं कि तब तक थोड़ा धैर्य रखें। मैं उन सभी लोगों से दिल से माफी मांगता हूं, जिनका अनजाने में मैंने दिल दुखाया है। मेरे फैंस हमेशा से ही मेरा बड़ा सपोर्ट रहे हैं, इसीलिए मैं हमेशा उन्हें सबसे ज्यादा सम्मान देता हूं और उनसे बेहिसाब प्यार करता हूं। आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार।
बता दें कि हाल ही में बादशाह का लेटेस्ट ट्रैक ‘सनक’ रिलीज हुआ था, जिसको लेकर लोगों को कहना है कि- इस गाने में अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ के नाम का इस्तेमाल करना गलत है। इसके बाद बादशाह ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से माफी मांगी और नए वर्जन के साथ पुराने वर्जन को बदलने के लिए कहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: