Jawan Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो रहा 'जवान' का जलवा! 14वें दिन महज इतने में सिमटा कलेक्शन

Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 14

Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 14

Jawan Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) इसी महीने की 7 तारीफ को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको अब बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई की। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं, लेकिन फिल्म ने महज हो हफ्तों के अंदर ही 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया ये भी बड़ी कमाल की बात है। फिलहाल SRK की ‘जवान’ की कमाई में तेजी से कमी आ रही है, जिसका असर उनकी भारतीय बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन पर भी पड़ सकता है।

ऐसे में ये कहना भी गलत नहीं होगा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो शाहरुख की फिल्म सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection) को बीट नहीं कर पाएगी और उससे पीछे रह जाएगी। इस समय में सनी देओली की फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 520 करोड़ से ज्यादा है।

14वें दिन महज इतने पर सिमटा Jawan का कलेक्शन 

वहीं, अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 14) के 14वें दिन के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो, रिलीज के दूरसे हफ्ते के 14वें दिन फिल्म की कमाई बाकी दिनों के हिसाब से और ज्यादा कम हो गई है। जहां फिल्म ने 13वें दिन 14.4 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने 14वें दिन महज 10 करोड़ की कमाई की, जो बाकी दिनों के हिसाब से बेहद कम है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 518.28 करोड़ हो गया है।

वर्ल्डवाइड Jawan कर रही जबरदस्त कमाई

भले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ की कमाई में कमी आ रही है, लेकिन अगर ‘जवान’ (Jawan Worldwide Collection) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने 883.68 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है। ऐसे में कुछ दिनों फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘पठान’ (Pathaan) के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ