Ahaan Panday-Aneet Padda ने क्या कंफर्म किया रिश्ता? फोटो देखने के बाद लोग हुए कंफ्यूज

Ahaan Panday and Aneet Padda Dating Rumours: पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ के लीड स्टार्स एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. दोनों के डेटिंग रूमर्स को फिर से हवा मिल गई है.

Ahaan Panday-Aneet Padda

Ahaan Panday-Aneet Padda. image credit- social media

Ahaan Panday and Aneet Padda Dating Rumours: पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही फिल्म के लीड स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेटिंग रूमर्स सुनने को मिल रही है, लेकिन ये अफवाहें कभी कंफर्म नहीं हुई. साथ ही ना तो अहान और ना ही अनीत दोनों में से किसी ने भी अफवाहों पर कोई रिएक्शन दिया, लेकिन अब लोगों ने दोनों की डेटिंग को कंफर्म मान लिया है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर जोरों से चर्चा भी हो रही है.

विज्ञापन

क्या कंफर्म हुआ रिश्ता?

दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हो रही है. इन फोटोज में दोनों कलाकारों की गर्दन के पीछे एक जैसा टैटू नजर आ रहा है. जैसे ही ये फोटोज इंटरनेट पर सामने आई, तो आते ही वायरल हो गईं. कुछ लोग इन्हें देखने के बाद कंफ्यूज हो गए हैं, तो कुछ दोनों की डेटिंग को कंफर्म मान रहे हैं.

विज्ञापन

पब्लिक अपीयरेंस पर रहती है लोगों की नजर

फिल्म ‘सैयारा’ के बाद से ही दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर हुई थीं. इसके बाद से दोनों की एक मजबूत फैन फॉलोइंग बन गई और फैंस उनकी हर पब्लिक अपीयरेंस पर नजर रखते हैं. यही वजह है कि दोनों की ये फोटो सामने आते ही वायरल हो गई और लोगों को कंफ्यूज कर गई.

अनीत और अहान की फोटो

सोशल मीडिया पर जब एक यूजर ने अनीत और अहान की फोटो शेयर की, जिसमें दोनों का एक फोटो था. इस फोटो में दोनों की गर्दन पर सेम टैटू बना हुआ है. साथ ही पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि अहान पांडे और अनीत पड्डा के मैचिंग टैटू हैं. ये पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई.

विज्ञापन

कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं

हालांकि, आपको बता देते हैं कि इस दोनों के इस तरह के टैटू की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. साथ ही ये फोटो वायरल होने के बाद भी दोनों ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. फिल्म ‘सैयारा’ में दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था और लोगों ने फिल्म को खूब प्यार दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ