'भाई के बारे में सोचती हूं तो…', सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर छलका बहन श्वेता का दर्द; लिखा इमोशनल पोस्ट

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत को आज दुनिया से गए हुए 6 साल हो गए हैं. आज ही के दिन उनके निधन ने हर किसी को सदमे में ला दिया था. वहीं अपने भाई को याद करते सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने इमोशनल नोट शेयर किया है.

sushant singh rajput death anniversary

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आज ही के दिन 6 साल पहले दुनिया को अलविदा कहा था. फिल्म सितारों के साथ-साथ उनके फैंस भी निधन की खबर से सदमे में आ गए थे. सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का अपने भाई की छठी डेथ एनिवर्सरी पर दर्द छलका है. श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत की फोटोज को शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा दिल छू जाने वाला इमोशनल नोट लिखा है. सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

श्वेता सिंह का छलका दर्द

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने दिवंगत भाई सुशांत सिंह राजपूत की कुछ पुरानी और एआई जेनरेटेड फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपने भाई के लिए एक इमोशनल नोट भी शेयर किया. सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता ने लिखा, ‘छह साल बीत गए, लेकिन भाई की यादें और उनके विचार आज भी हमारे साथ हैं. आज भाई के बारे में सोचती हूं तो मुझे उनकी जिज्ञासा, उनकी दयालुता और हर व्यक्ति के प्रति उनका सम्मान याद आता है. उन्होंने हमें सिखाया कि सफलता तभी मायने रखती है जब उसमें करुणा हो.’

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा खास नोट

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने आगे लिखा, ‘समय बीत जाता है लेकिन प्रेम और अच्छे विचार कभी नहीं मिटते. जब भी कोई दया, ज्ञान, आशा और प्रेम को चुनती हूं तब भाई की सीख जीवित रहती है. उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि शोक नहीं बल्कि उनके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना है. भाई से सीखा है जिज्ञासु बनो, दयालु बनो, सीखते रहो, बड़े सपने देखो. किसी इंसान की पहचान उसकी उम्र से नहीं बल्कि उन दिलों से होती है जिन्हें उसने छुआ हो. इस मायने में भाई आज भी हमारे बीच हैं और लाखों लोगों को प्रेरित करते रहेंगे.’

विज्ञापन

6 साल पहले हुआ था निधन

बता दें 14 जून साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे. एक्टर ने अपने कमरे के पंखे पर लटकर आत्महत्या कर ली थी. इस खबर ने हर किसी को सदमे में ला दिया था. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने कोई ऐसा कदम उठाया है. वहीं आज एक्टर को दुनिया से गए हुए 6 साल हो गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ