‘मुझे एक मौका…’, इंस्टाग्राम पर वापस लौटे प्रणित मोरे; वीडियो शेयर कर 370 की बिरयानी विवाद पर दी सफाई
Pranit More: प्रणित मोरे का अकाउंट वापस से इंस्टाग्राम पर दिखने लगा है. कॉमेडियन ने अपने अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए 370 की बिरयानी वाले विवाद पर माफी मांगी है.
Edited By : Himani sharma|Updated: Jun 13, 2026 11:37
Share :
---विज्ञापन---
Pranit More: प्रणित मोरे इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में कॉमेडियन के शो से जुड़ा 370 की बिरयानी वाले विवाद पर खूब हंगामा हुआ. इसके बाद प्रणित मोरे का अकाउंट भी सस्पेंड हो गया था. अब कॉमेडियन का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से दिखने लगा है. वहीं अब प्रणित मोरे ने एक वीडियो जारी करते हुए शो से जुड़े विवाद पर अपनी सफाई दी है. साथ ही उन्होंने बताया कि उनका अकाउंट पहले सस्पेंड कर दिया गया था, अब दोबारा बहाल हो गया है.
वीडियो में क्या बोले प्रणित मोरे?
इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए प्रणित मोरे ने 370 की बिरयानी वाले विवाद पर बात की. प्रणित ने वीडियो में कहा, 'हैलो, मुझे आपसे काफी टाइम से ये बात करनी थी, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था. आप सभी ने मेरे क्राउड वर्क का वीडियो देखा होगा, जिसके लिए मुझे काफी नफरत मिल रही है और मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस नफरत का हकदार भी हूं. क्राउड वर्क के दौरान उस लड़के ने जो भी बोला वो गलत था और मुझे उसे उसी समय रोक देना चाहिए था.'
कॉमेडियन ने आगे कहा, 'मुझे पता है कि मेरी गलती की वजह से लोग हर्ट हुए हैं. मैं आप सभी से माफी मांग रहा हूं, मुझे माफ कर दीजिए. मेरे साथ जो भी लीगल कार्रवाई हो रही है उसके लिए मैं अथॉरिटीज के साथ कॉपरेट भी कर रहा हूं. आप सभी से मैं बस ये ही रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि आप सभी मुझे प्लीज एक चांस दो. मैं एक अच्छा इंसान बनकर दिखाऊंगा. मेरे लिए भी ये एक सीख थी. मैं अब खुद के ऊपर भी काम कर रहा हूं और अपने कॉन्टेंट के ऊपर भी काम कर रहा हूं. आप भविष्य में मेरा काम में भी बदलाव देख पाओगे.'
बता दें प्रणित मोरे का हाल ही में गुरुग्राम में एक लाइव शो हुआ था. इस दौरान ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगरा नाम के एक शख्स ने अपनी डेटिंग का किस्सा सुनाया था. इस दौरान हिमांशु ने महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बातें भी बोली थीं. वहीं प्रणित मोरे ने भी हिमांशु का पूरा साथ दिया और उससे डिटेल में सब बताने के लिए कहा. शो के बाद ये वीडियो इतना वायरल हो गया कि हिमांशु के साथ-साथ प्रणित मोरे को भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया.
Pranit More: प्रणित मोरे इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में कॉमेडियन के शो से जुड़ा 370 की बिरयानी वाले विवाद पर खूब हंगामा हुआ. इसके बाद प्रणित मोरे का अकाउंट भी सस्पेंड हो गया था. अब कॉमेडियन का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से दिखने लगा है. वहीं अब प्रणित मोरे ने एक वीडियो जारी करते हुए शो से जुड़े विवाद पर अपनी सफाई दी है. साथ ही उन्होंने बताया कि उनका अकाउंट पहले सस्पेंड कर दिया गया था, अब दोबारा बहाल हो गया है.
वीडियो में क्या बोले प्रणित मोरे?
इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए प्रणित मोरे ने 370 की बिरयानी वाले विवाद पर बात की. प्रणित ने वीडियो में कहा, ‘हैलो, मुझे आपसे काफी टाइम से ये बात करनी थी, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था. आप सभी ने मेरे क्राउड वर्क का वीडियो देखा होगा, जिसके लिए मुझे काफी नफरत मिल रही है और मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस नफरत का हकदार भी हूं. क्राउड वर्क के दौरान उस लड़के ने जो भी बोला वो गलत था और मुझे उसे उसी समय रोक देना चाहिए था.’
कॉमेडियन ने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि मेरी गलती की वजह से लोग हर्ट हुए हैं. मैं आप सभी से माफी मांग रहा हूं, मुझे माफ कर दीजिए. मेरे साथ जो भी लीगल कार्रवाई हो रही है उसके लिए मैं अथॉरिटीज के साथ कॉपरेट भी कर रहा हूं. आप सभी से मैं बस ये ही रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि आप सभी मुझे प्लीज एक चांस दो. मैं एक अच्छा इंसान बनकर दिखाऊंगा. मेरे लिए भी ये एक सीख थी. मैं अब खुद के ऊपर भी काम कर रहा हूं और अपने कॉन्टेंट के ऊपर भी काम कर रहा हूं. आप भविष्य में मेरा काम में भी बदलाव देख पाओगे.’