'ऑब्सेशन' और 'हॉन्टेड 3डी' को टक्कर देने आई 2200 करोड़ी ये हॉरर फिल्म, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

इन दिनों सिनेमाघरों में ‘Obsession’ और ‘हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट’ सिनेमाघरों में देखी जा रही है. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिलने वाला है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी मूवी रिलीज हुई है, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Backrooms

Backrooms भारत में कब हुई रिलीज?

साल 2026 में अब तक बड़े पर्दे कई हॉरर फिल्में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इन दिनों सिनेमाघरों में ऑब्सेशन और हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट देखी जा रही है. लेकिन अब इस रेस में एक और हॉरर फिल्म की एंट्री हो गई है, जिसने आते ही सबको चौंका दिया है. इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है और अब यह मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि यह मूवी भी ऑब्सेशन के साथ ही सिनेमाघरों रिलीज की गई थी.इस फिल्म ने विदेशी बाजारों में जमकर नोट छापें हैं. लेकिन अब इस हॉरर फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज कर दिया गया है. यह मूवी रिलीज होते ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है. इस मूवी ने बॉलीवुड की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ स्टारर मूवी ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ पर भारी पड़ गई है.

विज्ञापन

‘बैकरूम्स’ फिल्म कब सिनेमाघरों में कब हुई रिलीज

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल बैकरूम्स (Backrooms) है. इस हॉरर फिल्म को 20 साल के यूट्यूबर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर केन पार्सन्स (Kane Parsons) ने बनाया है. यह मूवी 29 मई को विदेशों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने विदेशी बाजार में  को 240 मिलियन डॉलर यानी 2200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. यह मूवी 12 जून 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दो दिनों में 2.81 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ और दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये छापे हैं.

विज्ञापन

‘बैकरूम्स’ फिल्म की कहानी

बैकरूम्स (Backrooms) मूवी की कहानी केन की वेब सीरीज पर तैयार की गई है. इस मूवी की कहानी एक ऐसी जगह पर आधारित है, जो कभी न खत्म होने वाली है. इस मूवी में मार्क डुप्लास, फिन बेनेट और लुकिता मैक्सवेल ने अहम किरदार निभाया है. अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं. यह मूवी इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ