---विज्ञापन---

Box Office Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ की कमाई में दूसरे दिन आया तगड़ा उछाल, जानें कितने छापे नोट

Box Office Collection: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. वहीं दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं दोनों ने अब तक कितनी कमाई की है?

---खबर नीचे जारी है---

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. वहीं दोनों फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन धीमी शुरुआत करने के बाद अब दूसरे दिन फिल्मों की कमाई का ग्राफ ऊपर बढ़ते देखा गया. चलिए जानते हैं दूसरे दिन दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘भारत भाग्य विधाता’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.45 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 1,956 रहे. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने अब तक 2.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 2.93 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Ikka OTT Release: ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत संग Sunny Deol ओटीटी पर उड़ाएंगे गर्दा, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘इक्का’

‘मैं वापस आऊंगा’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में भी उछाल देखने को मिला. ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं फिल्म के शोज 2,152 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई कर ली है और फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 3.60 करोड़ है. आंकड़ों के हिसाब से दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने कंगना रनौत की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: Peddi vs HJTIHH Box Office Collection: राम चरण की ‘पेद्दी’ के तूफान में उड़ी वरुण धवन की फिल्म, जानें किसने भरे तिजोरी में ज्यादा पैसे

फिल्मों की स्टारकास्ट

बता दें दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है. वहीं इस फिल्म में दिलजीत के साथ-साथ शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने कमाल की एक्टिंग की है. इसके साथ ही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ को मनोज तापड़िया ने बेहद खूबसूरती से डायरेक्ट किया है. इस फिल्म की कहानी मुंबई में हुए 26/11 के हमलों पर आधारित है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 14, 2026 06:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola