तेलंगाना में 180 बच्चों के लिए मसीहा बने रश्मिका-विजय, स्कॉलरशिप देकर संवारा भविष्य

Vijay-Rashmika Scholarship Program: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और उनकी धर्मपत्नी रश्मिका मंदाना ने मिलकर तेलंगाना में 180 बच्चों का भविष्य संवारने का फैसला लिया है. उन्होंने अपने ‘देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट’ (The Deverakonda Foundation) के जरिए बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की है.

vijay rashmika telangana scholarship

vijay rashmika telangana scholarship

Rashmika Vijay Telangana Charity Work: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जैसे पॉवर कपल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. लेकिन इस बार वे अपनी किसी शादी के रीति-रिवाजों के लिए नहीं बल्कि एक नेक काम के लिए हेडलाइन्स बटोर रहे हैं. दरअसल, इस जोड़े ने तेलंगाना में अपने ‘देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट’ (The Deverakonda Foundation) के जरिए 180 मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

180 बच्चों का भविष्य हुआ सुरक्षित

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने पिता के पैतृक गांव तेलंगाना के अछमपेट मंडल (Achampet Mandal) के थम्मनपेट गांव में आयोजित किया गया, जो विजय देवरकोंडा के पिता का जन्मस्थान है. वहां पर 44 सरकारी स्कूलों के 9वीं और 10वीं कक्षा के होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप मिली है.

स्कॉलरशिप प्रोग्राम से जुड़ी मुख्य बातें

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए क्षेत्र के 44 सरकारी स्कूलों के 9वीं और 10वीं कक्षा के उन होनहार छात्रों को चुना गया जिन्होंने अकादमिक स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. विजय और रश्मिका ने इस साल फरवरी में ही इस छोटे से सपने की शुरुआत करने का ऐलान किया था, जिसे अब धरातल पर उतारा गया है. विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर चुने गए बच्चों की लिस्ट शेयर करते हुए इसे अपना एक ‘पर्सनल ड्रीम’ बताया. उन्होंने कहा कि वह इस मुहिम को पूरे नागरकुरनूल जिले और फिर पूरे तेलंगाना में फैलाना चाहते हैं.

विज्ञापन

फैंस का क्या रहा रिएक्शन?

रश्मिका और विजय के फैंस ने अपने फेवरेट कपल की ऐसी उदारता देखकर खूब प्रशंसा की. इस इवेंट के दौरान रश्मिका मंदाना ने खुद को “रश्मिका मंदाना देवरकोंडा” कहकर संबोधित किया, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा. साथ ही इवेंट से दोनों का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें रश्मिका प्यार से विजय का पसीना पोंछती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ