Peddi vs HJTIHH Box Office Collection: राम चरण की 'पेद्दी' के तूफान में उड़ी वरुण धवन की फिल्म, जानें किसने भरे तिजोरी में ज्यादा पैसे

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ सिनेमा ‘पेद्दी’ और बॉलीवुड की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ चल रही हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर सपोर्ट देखने को मिल रहा है. आज हम दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

peddi vs HJTIHH

Peddi vs HJTIHH किसने बॉक्स ऑफिस पर कमाए ज्यादा पैसे?

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस मूवी में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने अहम किरदार निभाया है. वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. ऐसे में अब दोनों स्टार के फैंस यह जानना चाहते हैं कि दोनों स्टार की फिल्मों में किसने ज्यादा कलेक्शन किया है. अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, हम आपको इस स्टोरी में दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म ने 9वें दिन कितने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 05 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस मूवी में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आई है. फिल्म ने पहले 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, फिल्म ने पहले हफ्ते में 36.85 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म  ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रिलीज हुए 9 दिनों का समय हो चुके हैं. फिल्म ने 9 वें दिन 1.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. आपको बता दें कि फिल्म ने 9 दिनों में 40.42 करोड़ रुपये कमाए हैं.

विज्ञापन

‘पेद्दी’ मूवी ने 10वें दिन कितने का किया कारोबार

वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 04 जून को  सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने अहम किरदार निभाया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये छापे थे. इतना ही नहीं मूवी को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.  फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 13 जून को 10 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 10वें दिन 6.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ‘पेद्दी’ ने 10 दिनों में 205.69 करोड़ रुपये कमाए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ