Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read MoreMuslim Stars Visited Temple: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई बड़े सेलेब्स हैं, जो धर्म को तवज्जों देने की जगह इंसानियत में विश्वास रखते हैं और उनकी यही आदत फैंस को खूब पसंद आती है। इंडस्ट्री में ऐसे कई मुस्लिम स्टार्स हैं, जो हिंदू देवी-देवताओं के आगे माथा टेकते हैं। मंदिरों में जानते हैं और सभी त्योहारों में भाग लेते हैं, जो उनके फैंस को भी खूब पसंद आता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मुस्लिम स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने धर्म को न चुकर इंसानियत को चुना और मंदिरों में जाकर भगवान के सामने नतमस्तक हुए।
इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) जैसे कुछ बड़े स्टार्स का नाम शामिल है। सारा अली खान भगवान शिव को बेहद मानती हैं। अक्सर भगवान शिव की आराधना करती नजर आती हैं। कभी तो बद्रीनाथ, केदारनाथ और कई मंदिरों में जाते देखा है।

Sara Ali Khan Doing Puja
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के बाद अब Anil Kapoor पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान भी हर साल ‘गणेश चतुर्थि’ के मौके पर अपने घर में भगवान गणेश की स्थापतना करते हैं, जिसकी परंपरा उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने शुरू की थी। इसके अलावा सलमान कई बार मंदिरों में भी दर्शन करते नजर आ जाते हैं।

Salman Khan Ganpati Visarjan
इन दिनों अपनी ‘जवान’ (Jawan) की सक्सेस को एंजॉय कर रहे शाहरुख खान भी कई बार अपनी फिल्म की रिलीज से पहले मां वैष्णों देवी के दर्शक करने जाते हैं। हाल में भी उनकी वीडियो सामने आई थी, जिसमें एक्टर मुंह छिपा कर मां के दर्शन करते नजर आए थे। इसके अलावा शाहरुख भी अपने घर पर भगवान ‘गणेश’ की स्थापना करते हैं। (Muslim Stars Visited Temple)

Shah Rukh Khan Seek Blessings in Tirupati
इस लिस्ट में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले का नाम भी शामिल है। हालांकि, एक्टर को कभी किसी मंदिर में नहीं देखा गया, लेकिन अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज से पहले एक्टर को अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मत्था टेके देखा गया था। हाल में एक्टर की कलश पूजा करते हुए कुछ फोटो भी वायरल हुई थीं।

Aamir Khan performs kalash puja at new office
अपने अतरंगी कपड़ो और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद का नाम भी लिस्ट में शामिल है। ‘गणेश चतुर्थी’ के खास मौके पर उर्फी जावेद भी भगवान गणेश के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। जहां से उनकी फोटो-वीडिसो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

Urfi Javed Visit To Siddhivinayak Temple With Pratik Sehajpal
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। विक्की कौशल से शादी के बाद कटरीना कैफ अक्सर मंदिरों में नजर आ जाती हैं और भगवान के दर्शन करती दिख जाती हैं।

Vicky Kaushal and Katrina Kaif Visit at Siddhivinayak Temple
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेहन सोहा अली खान की शादी एक्टर कुणाल खेमू से हुई थी और एक्ट्रेस को हिंदू धर्म से बहुत प्यार है। वो अक्सर अपने पति कुणाल खेमू के साथ पूजा- पाठ करती नजर आ जाती हैं।

Soha Ali Khan For Visiting Sikh & Hindu Temple
फिल्म निर्माता फराह खान भी हिंदू धर्म से बड़ा प्यार करती हैं और हिंदू देवी-देवताओं में बड़ी श्रद्धा रखती हैं। फराह खान भी हर साल अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना करती हैं। इसके अलावा वो मंदिरों में दर्शन करने जाती हैं। फराह खान (Farah Khan) के भाई साजिद खान भी धर्म और जात-पात पर ज्यादा विश्वास नहीं रखते और मंदिरों में जाना पसंद करते हैं। साजिद खान साईं राम के बहुत बड़े भक्त है।

Farah Khan and Sajid Khan Visiting Hindu Temple
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।