अंगूठी और गले में पेंडेंट…, क्या Trisha Krishnan ने छिपकर कर ली सगाई? वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

Trisha Krishnan Secret Engagement: साउथ सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय के साथ तृषा कृष्णन की सगाई की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद उनके चाहने वाले काफी हैरान हो रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

trisha krishnan

क्या Trisha Krishnan ने कर ली सगाई?

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से एक अलग ही पहचान बना ली है. हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, उनका नाम तृषा कृष्णन है. तृषा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है. अभिनेत्री का नाम साउथ सिनेमा के सुपरस्टार से सीएम बने थलपति विजय के साथ जोड़ा जा रहा था. दोनों की शादी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है. लेकिन अब अभिनेत्री अपनी सगाई को लेकर काफी चर्चा में आ गई है. दरअसल, अफवाहें हैं कि एक्ट्रेस ने सीक्रेट सगाई कर ली है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि तृषा कृष्णन का एक लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. इतना नहीं साउथ की मीडिया में एक्ट्रेस की सीक्रेट सगाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है.

विज्ञापन

क्या तृषा कृष्णन ने कर ली सगाई?

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों तृषा कृष्णन फोटो और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि उनके हाथ में अंगूठी और गले में पेंडेंट पहने हुईं हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि एक्ट्रेस ने गुपचुप सगाई कर ली है. लेकिन अब फैंस यह सर्च कर रहे हैं कि अगर उनकी सगाई हुई है, तो किससे हुई है, तो वहीं कुछ लोग थलपति विजय के साथ ही जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन अभी तक एक्ट्रेस की ओर से इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

विज्ञापन

थलपति विजय संग रही तृषा कृष्णन की अफेयर की चर्चा

आपको बता दें कि तृषा कृष्णन पिछले कुछ समय से थलपति विजय के साथ अफेयर की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रही है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस को तमिलनाडु चुनाव के बीच एक्टर विजय और उनके घर परिवार के साथ देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बातें भी हुई थी. इतना ही नहीं लोगों ने दोनों का रिश्ता कंफर्म मान लिया था. हालांकि, तृषा और विजय इस रिश्ते पर खुलकर अभी तक कुछ नहीं बोला है. दोनों इस रिश्ते को दोस्ती का रिश्ता बताया है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ