Abhishek Bachchan को क्यों पसंद आई तलाक की पोस्ट? सोशल मीडिया पर लोगों ने किया रिएक्ट

Abhishek Bachchan Likes Divorce Post: बॉलीवुड एक्टर ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन से अलग होने की खबरें इन दिनों तूल पकड़ी हुई हैं। इसी बीच अब अभिषेक ने इन खबरों को और हवा दे दी है। इस रिपोर्ट में बताते हैं अभिषेक बच्चन ने ऐसा क्या कर दिया जिससे उनकी तलाक की खबरों ने अब और तेजी पकड़ ली है।

Abhishek Bachchan Likes Divorce Post

Abhishek Bachchan Likes Divorce Post

विज्ञापन

Abhishek Bachchan Likes Divorce Post: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलग आने के बाद हर तरफ उनके और अभिषेक के रिश्ते में फूट की खबरें आने लगीं। शादी में अभिषेक बच्चन जहां अपने पूरे परिवार के साथ आए वहीं ऐश्वर्या भी अपनी बेटी को लेकर अलग से आईं। रिपोर्ट में जानिए कैसे अभिषेक-ऐश्वर्या की तलाक की खबरों को और हवा मिली।

अभिषेक ने लाइक की तलाक की पोस्ट

इसी बीच अब अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों को और हवा मिल गई है और ऐसा खुद अभिषेक की वजह से ही हुआ है। दरअसल अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक यूजर का पोस्ट लाइक किया है जिसमें यूजर ने तलाक को लेकर कुछ शेयर किया हुआ था। यानी अभिषेक ने तलाक के पोस्ट को लाइक किया है। यूजर ने सोशल मीडिया पर अभिषेक के लाइक को दिखाया हुआ है। यूजर ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें तलाक से होने वाली दिक्कतों का जिक्र किया गया है। इन दिनों तलाक का चलन भी बढ़ता जा रहा है, यूजर के पोस्ट में ये भी बताया हुआ था।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Likes Divorce Post

Abhishek Bachchan Likes Divorce Post

तलाक की पोस्ट में क्या लिखा हुआ?

अभिषेक बच्चन ने जिस पोस्ट पर रिएक्ट किया है उसके कैप्शन में लिखा हुआ है- तलाक लेना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कौन हमेशा के लिए खुश रहने का सपना नहीं देखता या फिर कौन ऐसा नहीं चाहता कि सड़क पार करते समय हाथ पकड़कर चलने वाले बुजुर्ग जोड़ों की ही तरह वो भी अपने वीडियो की कल्पना करें? लेकिन जिंदगी हमेशा ऐसी नहीं होती जैसा आप चाहें। जैसी हम उम्मीद करते हैं वैसा हमेशा नहीं होता। इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन के लाइक के बाद अब अटकलें लगना शुरू हो गया है कि अभिषेक भी ऐश्वर्या के साथ उसी मोड़ पर हैं, जहां वो उनसे तलाक लेकर अलग हो सकते हैं।

अभिषेक के रिएक्शन पर आई प्रतिक्रिया

अभिषेक के इस पोस्ट को लाइक करने के बाद अब फैंस के भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि अभिषेक वाकई ऐश्वर्या से अलग होने वाले हैं, वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि अभिषेक ने ऐसे ही पोस्ट को लाइक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ