Tamil Nadu Result 2023: तमिलनाडु NMMS 8वीं का परिणाम घोषित, यहां Direct Link से चेक करें लिस्ट
Edited By Niharika Gupta

Tamil Nadu NMMS Class 8th result Declared
Edited By Niharika Gupta

Tamil Nadu NMMS Class 8th result Declared
Tamil Nadu NMMS Class 8th result: तमिलनाडु नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा परिणाम 2023 कक्षा 8 के लिए जारी किया गया। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने दस अंकों के रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से NMMS 2023 परिणाम की जांच कर सकते हैं। NMMS परीक्षा शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए 25 फरवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 2,22,985 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
तमिलनाडु NMSE स्कॉलरशिप परीक्षा टॉप करने वाले छात्र रुपये की स्कॉलरशिप 12000/- प्रति वर्ष राशि प्राप्त करने के पात्र हैं। कक्षा 9वीं में नियमित छात्रों के रूप में पढ़ने वाले छात्रों को वार्षिक आधार पर स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: