Live Updates
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: पिछले साल साइंस स्ट्रीम में किन छात्रों ने किया टॉप?
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा (इंटरमीडिएट) में साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स ये रहे:
रैंक 1: स्नेहा (उर्सुलाइन कॉन्वेंट) – 98.02%
रैंक 2: ऋतिका कुमारी (इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग) – 96.4%
रैंक 3: पंकज साहू (बैजनाथ जालान कॉलेज, सिसई) – 96%
इन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर टॉप रैंक हासिल की थी।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: क्या मैं री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकता हूं?
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: हां, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची छात्रों को आंसर शीट की री-चेकिंग का मौका देगा। जैसे ही JAC 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित होगा, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी या नहीं?
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड आमतौर पर रिजल्ट जारी करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के अधिकारी टॉपर्स के नाम और पूरे राज्य का पासिंग प्रतिशत जारी करते हैं। जल्दी ही बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस की तारीख और समय की जानकारी देगा।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: 10वीं कक्षा में टॉप करने वाले जिले
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: पिछले साल झारखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुछ जिलों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था। इन जिलों की पास होने की दर सबसे ज्यादा रही:
- ईस्ट सिंहभूम – 94.075%
- हजारीबाग – 93.835%
- गिरिडीह – 93.448%
- लातेहार – 93.230%
- कोडरमा – 92.429%
इन जिलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे राज्य में नाम रोशन किया।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: ओरिजिनल मार्कशीट कैसे प्राप्त करें?
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा। वेबसाइट पर जो रिजल्ट दिखेगा, वह प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में माना जाएगा।
ओरिजिनल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बोर्ड द्वारा तैयार कर स्कूलों को भेजे जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के कुछ हफ्तों बाद छात्र अपने स्कूल से ये डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकेंगे। छात्र को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर स्कूल से संपर्क करते रहें।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी जानकारी
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 जल्द ही ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:
- रोल नंबर
- रोल कोड
इन दोनों डिटेल को सही-सही भरने के बाद ही छात्र अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: ऐसे देखें झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in
- अपनी क्लास के अनुसार लिंक पर क्लिक करें – ‘JAC 10th Result 2025’ या ‘JAC 12th Result 2025’
- लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज खुलेगा।
- यहां मांगी गई जानकारी भरें – अपना रोल नंबर और रोल कोड।
- अब स्क्रीन पर आपका JAC रिजल्ट 2025 दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
सलाह: रिजल्ट देखने से पहले अपना रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। जो छात्र किसी एक या दो विषय में पास नहीं हो पाते, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: डेट और टाइम की जल्द होगी घोषणा
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – jacresults.nic.in पर जारी करेगा। रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द ही की जाएगी। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसमें कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम भी बताए जाएंगे।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम मई के आखिरी सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट, पासिंग प्रतिशत और अन्य जरूरी जानकारियां भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्र अपना रिजल्ट आने के बाद सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स आसानी से देख सकेंगे।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड रिजल्ट देखने के आसान तरीके
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड (JAC) के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपना रिजल्ट 2025 न केवल ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन भी देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित माध्यमों से अपना परिणाम हासिल कर सकते हैं:
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर।
- मोबाइल पर SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
इन सभी तरीकों से छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और भविष्य के लिए इसे सेव रख सकते हैं।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: री-इवैल्यूएशन और सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प उपलब्ध
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। रिजल्ट आने के बाद अगर किसी छात्र को अपने मार्क्स से संतुष्टि नहीं होती है, तो वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में छात्रों के अंक फिर से जांचे जाएंगे ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि किसी प्रश्न को अनजाने में अंकित नहीं किया गया हो या कोई गलती न हुई हो।
इसके साथ ही, जो छात्र का एक या दो पेपर में फेल हो जाएगा, उनके लिए झारखंड बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन भी करेगा, जिससे वह अपनी परीक्षा सुधार कर पास हो सके।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा रिजल्ट, फिर वेबसाइट पर मिलेगा लिंक
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करेगा। जैसे ही परिणाम की घोषणा होगी, उसी समय आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो कक्षा 10वीं में करीब 3.78 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 90.39% स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं 12वीं की बात करें तो फर्स्ट डिवीजन में पास होने वाले छात्रों की संख्या 54% रही, 40.63% स्टूडेंट्स को सेकंड डिवीजन मिला, जबकि 5.17% छात्रों ने थर्ड डिवीजन में सफलता प्राप्त की थी।
इस बार भी छात्रों और अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी तारीख घोषित कर दी जाएगी।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: कैसे और कहां मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट?
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: पहले जारी होंगे 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे?
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, 10वीं कक्षा और 12वीं की साइंस स्ट्रीम की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि आर्ट्स और कॉमर्स की कॉपी जांच अभी जारी है। इसी कारण संभावना है कि सबसे पहले 10वीं और इंटर साइंस के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसके बाद आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। परिषद जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: पेपर लीक के कारण देरी से आ रहा है रिजल्ट
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं बोर्ड परीक्षा इस साल पेपर लीक विवाद में फंस गई थी। 18 फरवरी को हिंदी और 20 फरवरी को साइंस विषय की परीक्षाएं कराई गई थीं, लेकिन दोनों के पेपर लीक हो जाने के बाद परिषद ने इन्हें रद्द कर दिया। इसके बाद इन विषयों की परीक्षाएं दोबारा 7 मार्च (हिंदी - कोर्स A और B) और 8 मार्च (साइंस) को आयोजित की गईं। पेपर दोबारा कराने और आंसर शीट की जांच में समय लगने के कारण ही अब रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में डिविजन मिलने के नियम
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं के परिणाम में छात्रों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर डिविजन दिए जाते हैं। यहां जानिए किस प्रतिशत पर कौन-सा डिविजन मिलता है:
- 75% या उससे अधिक अंक – मिलेगा डिस्टिंक्शन
- 60% से ऊपर लेकिन 75% से कम अंक – आएंगे फर्स्ट डिवीजन में
- 45% से 60% के बीच अंक – मिलेगा सेकंड डिवीजन
- 33% से 45% के बीच अंक – आएंगे थर्ड डिवीजन में
- 33% से कम अंक पाने वाले छात्रों को परीक्षा में फेल माना जाएगा।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट?
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए "JAC 10th/12th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
5. आप अंत में डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और मार्कशीट को सेव कर लें।
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा रहा कक्षा 10वीं-12वीं का पासिंग प्रतिशत?
JAC 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का पासिंग प्रतिशत साल 2024 में 90.39% था। जबकि, 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम का 93.7%, कॉमर्स का 90.60%, और साइंस का 72.7% रिजल्ट रहा था। इस साल छात्रों और अभिभावकों को इससे भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
JAC Jharkhand Board 10th-12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर बोर्ड की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस बार लगभग 7.66 लाख छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड 30 मई 2025 तक दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी कर सकता है।
कॉपियों की जांच की स्थिति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की सभी आंसर शीट की जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी गई है। बोर्ड अब किसी भी दिन रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र JAC की आधिकारिक वेबसाइट्स – jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
पिछले साल का रिजल्ट कब आया था?
साल 2024 में कक्षा 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था। लेकिन इस बार कॉपियों की जांच में थोड़ा समय लगने के कारण रिजल्ट मई के अंत तक आने की संभावना है।
पास होने के नियम क्या हैं?
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। वहीं, तीन या उससे ज्यादा विषयों में फेल होने पर छात्र को फेल माना जाएगा।
संबंधित खबरें
CBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
2 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
3 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
5 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
6 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
7 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
8 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoCBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines